16 MAYSATURDAY2026 8:20:54 PM
Life Style

7 जन्मों का रिश्ता 4 साल में टूटा, लेकिन मौनी रॉय का आलीशान घर है शानदार, देखिए इंटीरियर

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 16 May, 2026 01:56 PM
7 जन्मों का रिश्ता 4 साल में टूटा, लेकिन मौनी रॉय का आलीशान घर है शानदार, देखिए  इंटीरियर

नारी डेस्क: एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के अलग होने की खबरें इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ने इस रिश्ते में आई दूरियों की पुष्टि करते हुए प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है। निजी जिंदगी की इस हलचल के बीच मौनी का मुंबई स्थित खूबसूरत और लग्जरी घर एक बार फिर चर्चा में आ गया है, जो अपने मॉडर्न और क्लासिक इंटीरियर के लिए पहले से ही फैंस का ध्यान खींचता रहा है।

मॉडर्न एलिगेंस और सॉफ्ट लग्जरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

मौनी रॉय का घर पहली नजर में ही मॉडर्न एलिगेंस और सॉफ्ट लग्जरी का खूबसूरत मेल दिखाता है। पूरे घर में न्यूट्रल टोन की दीवारें, हल्के रंगों की थीम और मिनिमल फर्नीचर देखने को मिलता है, जो इसे एक शांत और प्रीमियम फील देता है। दीवारों पर लगी पैनल डिटेलिंग और बड़े आर्टवर्क घर के इंटीरियर को और भी क्लासी बनाते हैं। सफेद फ्लोरिंग और खुला स्पेस पूरे घर को ब्राइट और एयरि लुक देता है।

PunjabKesari

लिविंग एरिया: लग्जरी और कंफर्ट का शानदार मेल

मौनी के घर का लिविंग रूम काफी बड़ा और खुला है, जहां एंट्री लेते ही एक रॉयल फील आती है। छत पर लगे क्रिस्टल झूमर और दीवारों की वाइट मोल्डिंग इसे विंटेज टच देते हैं। नीले रंग के सोफे और मैचिंग कुर्सियां सफेद फ्लोर के साथ खूबसूरती से मेल खाती हैं। वहीं, पैटर्न वाला कारपेट पूरे स्पेस को गर्माहट और गहराई देता है। यह पूरा एरिया लग्जरी के साथ-साथ आराम का भी एहसास कराता है।

न्यूट्रल डेकोर में छुपी है सादगी की खूबसूरती

घर के दूसरे हिस्सों में बेज और अर्थी टोन का इस्तेमाल इसे बेहद सॉफ्ट और रिलैक्सिंग बनाता है। बेज रंग के सोफे और कुर्सियां कमरे को एक शांत माहौल देती हैं। पीछे रखा मेटालिक फिनिश कंसोल टेबल, उस पर रखे शोपीस और फूलदान इंटीरियर को एक आर्टिस्टिक टच देते हैं। डार्क फ्रेम वाली पेंटिंग और कोने में रखा स्टाइलिश लैंप इस स्पेस को और आकर्षक बनाते हैं।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  Periods में कैसे करें वट सावित्री व्रत की पूजा? किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

प्रीमियम टच वाला मॉडर्न कोना

घर का एक खास कोना पूरी तरह से प्रीमियम और स्टाइलिश लुक के लिए जाना जाता है। सफेद दीवारों के साथ लकड़ी की छत इसे कंटेम्पररी लुक देती है। यहां रखे बेज सोफे, ब्रास फिनिश सेंटर टेबल और अर्थी टोन कारपेट मिलकर एक गर्म और सुकूनभरा माहौल बनाते हैं। सोफे के पीछे लगी बड़ी एब्स्ट्रैक्ट पेंटिंग इस पूरे एरिया का फोकल पॉइंट है।

रंगों से भरा कोजी और बोहो-चिक कोना

मौनी के घर का यह हिस्सा थोड़ा अलग और ज्यादा कलरफुल है। पिस्ता ग्रीन दीवारें, ब्लैक पैनल डोर और रंगीन कुशन इसे एक बोहो टच देते हैं। सोफे पर रखे फ्लोरल और ट्रेडिशनल पैटर्न वाले कुशन इस जगह को और जीवंत बनाते हैं। लाल रंग का थ्रो और प्रिंटेड फैब्रिक इसे कोजी और वॉर्म फील देता है।

PunjabKesari

घर का शांत और खूबसूरत पूजा कोना

घर का पूजा एरिया बेहद सादा लेकिन शांत माहौल लिए हुए है। यहां लकड़ी की छोटी टेबल पर भगवान गणेश और राधा-कृष्ण की मूर्तियां रखी गई हैं। पीतल के दीये, अगरबत्ती और धार्मिक किताबें इस कोने को पूरी तरह आध्यात्मिक बना देते हैं। यह जगह घर के बाकी हिस्सों से अलग एक सुकूनभरा एहसास देती है।

बालकनी और आउटडोर एरिया में दिखता है नेचर का सुकून

मौनी के घर की बालकनी ग्लास रेलिंग और वुडन सीलिंग के साथ मॉडर्न डिजाइन को दर्शाती है। यहां से शहर का खुला व्यू और ताजी हवा पूरे माहौल को और भी खास बना देते हैं। वहीं आउटडोर एरिया हरियाली और बड़े पौधों से घिरा हुआ है, जो इसे एक मिनी नेचर कॉर्नर जैसा बनाता है। हल्के रंगों के बैठने की व्यवस्था और प्राकृतिक रोशनी इस जगह को बेहद शांत और रिलैक्सिंग बना देती है।  

PunjabKesari

 
 

Related News