09 MAYSATURDAY2026 5:02:22 PM
Life Style

Mother’s Day: 24 की उम्र में बिना शादी 3 बच्चों की मां बनीं श्री लीला

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 09 May, 2026 01:34 PM
Mother’s Day: 24 की उम्र में बिना शादी 3 बच्चों की मां बनीं श्री लीला

नारी डेस्क:  मदर्स डे के खास मौके पर Sree Leela की कहानी लोगों का ध्यान खींच रही है। सिर्फ 24 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा बड़ा और भावुक फैसला लिया, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। कहा जाता है कि 21 साल की उम्र में उन्होंने दो दिव्यांग बच्चों को गोद लिया था और 2025 में एक और बच्ची को अपनाकर वह तीन बच्चों की जिम्मेदार मां बन गईं। बिना शादी के इतनी छोटी उम्र में यह जिम्मेदारी लेना उनके बड़े दिल को दिखाता है।

छोटी उम्र में बड़ा फैसला, बनीं तीन बच्चों की मां

श्री लीला ने बहुत कम उम्र में ही समाज को एक अलग संदेश दिया है। उन्होंने 21 की उम्र में दो विशेष जरूरतों वाले बच्चों को गोद लिया और बाद में एक और बच्ची को अपनाया। आज वह अकेले ही तीन बच्चों की परवरिश कर रही हैं और उनके जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हैं। यह फैसला उन्हें एक आम अभिनेत्री से अलग एक जिम्मेदार और प्रेरणादायक शख्सियत बनाता है।

PunjabKesari

मदर्स डे पर खास चर्चा में उनकी कहानी

मदर्स डे के मौके पर उनकी यह कहानी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि ममता और जिम्मेदारी की मिसाल है। इतनी कम उम्र में मां की भूमिका निभाना आसान नहीं होता, लेकिन श्री लीला ने इसे पूरी लगन और प्यार के साथ अपनाया है।

जितना बड़ा दिल, उतना ही खूबसूरत घर

श्री लीला का घर भी उनकी पर्सनालिटी की तरह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश बताया जाता है। उनका घर मॉडर्न डिजाइन और रॉयल टच का बेहतरीन मेल है। लिविंग एरिया से लेकर बालकनी तक हर कोना इस तरह सजाया गया है कि वह लग्जरी के साथ-साथ सुकून भी महसूस कराता है।

PunjabKesari

मस्टर्ड येलो सोफा और मॉडर्न लिविंग रूम

उनके लिविंग रूम में मस्टर्ड येलो रंग का सोफा सबसे खास आकर्षण है, जो पूरे कमरे को एक अलग ही चमक देता है। सफेद दीवारों के साथ यह रंग घर को काफी फ्रेश और ब्राइट लुक देता है। दीवारों पर लगी पेंटिंग्स और सजावट घर को मॉडर्न टच देती हैं, जबकि एक कोने में लगी ‘ईविल आई’ डेकोर पीस इसे ट्रेंडी भी बनाता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar ने करवाई Vision Correction सर्जरी, क्यों आजकल ये प्रोसीजर हो रहा है आम

सादगी और लग्जरी का सुंदर मेल

घर के दूसरे हिस्सों में हल्के ग्रे सोफे, सफेद पर्दे और बड़े इनडोर प्लांट्स देखने को मिलते हैं। हरे पौधों के साथ गोल्डन स्टैंड्स घर को एक प्रीमियम फील देते हैं। चमकदार मार्बल फ्लोर और नेचुरल लाइटिंग इस स्पेस को और भी खुला और आरामदायक बनाते हैं। घर का एंट्रेंस किसी लग्जरी होटल जैसा एहसास देता है। क्रीम और गोल्डन शेड की दीवारें इसे रॉयल लुक देती हैं। बड़े शीशे न सिर्फ स्पेस को बड़ा दिखाते हैं, बल्कि पूरे घर में रोशनी भी बढ़ाते हैं। लकड़ी के दरवाजे इस डिजाइन को और क्लासिक बनाते हैं।

शांत और आरामदायक बेडरूम

उनका बेडरूम हल्के गुलाबी और न्यूट्रल टोन में डिजाइन किया गया है, जो एक सॉफ्ट और रिलैक्सिंग माहौल देता है। पिंक और वाइट बेडशीट और हल्के पर्दे कमरे को कोजी फील देते हैं, जिससे यह एक शांत कोने जैसा लगता है। वर्क और रिलैक्सिंग स्पेस भी खास घर में एक ऐसा कोना भी है जो वर्क और रिलैक्स दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यहां गहरे नीले रंग का सोफा और ऑफिस सेटअप इसे मॉडर्न बनाते हैं। लकड़ी का फ्लोर और हल्की लाइटिंग इस जगह को प्रीमियम और कम्फर्टेबल बनाते हैं।

PunjabKesari

रीडिंग कॉर्नर और खूबसूरत बालकनी

उनका रीडिंग कॉर्नर काफी शांत और सुकून भरा है, जहां किताबें और आरामदायक कुशन रखे गए हैं। वहीं बालकनी में हरी घास, पौधे और गुलाबी वेलवेट चेयर इसे एक मिनी-गार्डन जैसा फील देते हैं। यह जगह पूरी तरह नेचर और लग्जरी का सुंदर मेल है।
  
 
 
 

Related News