01 JUNMONDAY2026 11:51:31 AM
Nari

CBSE 12वीं में दो Subjects में 99 मार्क्‍स लेकर आई बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 May, 2026 07:08 PM
CBSE 12वीं में दो Subjects में 99 मार्क्‍स लेकर आई बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस

नारी डेस्क: अकसर बाल कलाकरों को देखकर हम यही सोचते है कि ये सारा वक्त एक्टिंग में बिताते हैं  तो पढ़ाई पर कब ध्यान देते होंगे?  चाइल्ड एक्टर सुहानी सेठी ने इन सभी सवालों के जवाब दे दिए थे 3 साल पहले।  "सांड की आंख" और अक्षय कुमार की फिल्म "कठपुतली" जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी इस चाइल्ड एक्ट्रेस ने साल 2023 में 12वीं क्लास के CBSE बोर्ड एग्ज़ाम में दो सब्जेक्ट्स में 99 नंबर हासिल कर सभी को हैरान कर दिया था। 

PunjabKesari
दिल्ली पब्लिक स्कूल, RK पुरम में ह्यूमैनिटीज़ की स्टूडेंट सुहानी सेठी ने साइकोलॉजी और सोशियोलॉजी में 99 नंबर हासिल किए थे। इंग्लिश और इकोनॉमिक्स में उनके नंबर क्रमशः 98 और 97 रहे थे।  जबकि अंग्रेजी में 98 और इकोनॉमिक्स में 97 अंक प्राप्त किए। यह  इस परीक्षा में पास होने के बाद सुहानी सेठी ने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के हिन्‍दू कॉलेज में ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया थ। 

PunjabKesari
पढ़ाई के साथ- साथ उनमें एक्टिंग का भी जुनून था।  जब सुहानी सेठी ने यह शानदार रिजल्ट हासिल किया, उन्होंने यह साबित कर दिया था कि अपने शोक पूरे करने के लिए पढ़ाई की कुर्बानी नहीं देनी चाहिए। उन्होंने दोनों चीजों को अच्छे से बैलेंस किया। सुनाही सेठी "पल पल दिल के पास" और "स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2" जैसी फ़िल्मों में नज़र आ चुकी हैं, जिनमें उन्होंने तारा सुतारिया के किरदार 'मिया' के बचपन का रोल निभाया है। उन्होंने कई मशहूर ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी किए हैं।

PunjabKesari
सहानी ने बताया था कि 12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले उन्होंने अपने सभी फिल्म और विज्ञापन प्रोजेक्ट्स समय रहते पूरे कर लिए थे। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह से पढ़ाई पर फोकस किया। उनका मानना है कि अगर समय प्रबंधन सही हो और लक्ष्य स्पष्ट हो तो कोई भी छात्र अपने पैशन और पढ़ाई-दोनों में सफल हो सकता है।  उनकी कहानी लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है। 
 

Related News