17 MAYSUNDAY2026 11:34:45 AM
Life Style

मैं नहीं चाहती मेरी बेटी मेरे जैसी बने! जानें Kiara Advani ने क्यों बोला ऐसा

  • Edited By Monika,
  • Updated: 15 May, 2026 02:24 PM
मैं नहीं चाहती मेरी बेटी मेरे जैसी बने! जानें Kiara Advani ने क्यों बोला ऐसा

नारी डेस्क : मैं नहीं चाहती मेरी बेटी मेरे जैसी बने, वो अपनी लाइफ अपने हिसाब से जिए। कियारा एक बेटी की मां है जिसका नाम सरायाह रखा है। कियारा ने बताया कि बेटी होने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है और वह अब पहले से ज्यादा Alert और खुश हैं।

बता दें कि एक पॉडकास्ट में कियारा ने बेटी की लाइफ को लेकर बात की है। कियारा आडवाणी ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी दूसरों को खुश करने वाली न बने। 'मैं नहीं चाहतीं कि  सरायाह, प्यार, शादी या रिश्तों के बारे में एक तय विचार करके पहले से ही सोच के साथ बड़ी हो। मैं नहीं चाहती कि उसे लगे कि उसे सिर्फ एक ही व्यक्ति को डेट करना चाहिए। मैं चाहती हूं वो अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीएं। अगर शादी करनी है, तो शादी कर लो। अगर शादी नहीं करनी है, तो मत करो। मैं चाहती हूं कि वह समाज की इच्छा के बारे में सोचे बिना अपने फैसले खुद लें। कियारा ने कहा कि मैं उसे इसी तरह पालना चाहती हूं कि वो अपने सारे फैसले खुद ले सकें।

PunjabKesari

बच्चों को गलतियों पर बात करते हुए कियारा ने कहा- जिंदगी को हर तरह से जीना चाहिए। अपने फैसले खुद करना चाहिए। इस दौरान कुछ गलतियां भी होंगी। मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी जिंदगी को सिर्फ अपने माता-पिता के नजरिए से देखें। मैं नहीं चाहती कि वो हमारे अनुभवों से सीखें, मै चाहती हूं उसके अपने अनुभव हों।'  कियारा कहती हैं कि वह नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी उनके जैसी बनें, जिसे उनसे वेलिडेशन की जरूरत हो। उन्होंने माना कि स्टारडम हासिल करने के बाद भी वह कभी-कभी अपने माता-पिता से वेलिडेशन चाहती हैं। 

मैं हमेशा सिद्धार्थ को बॉयफ्रेंड के रूप में ही देखती थीं

बता दें कि कियारा तब तक खुद को और सिद्धार्थ को गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रूप में ही देखती थीं, जब तक सरायाह का जन्म नहीं हुआ। एक माता-पिता बनने के बाद ही दोनों का एक-दूसरे को लेकर नजरिया बदला। कियारा ने कहा, कहीं न कहीं, मुझे लगता था कि ऐसा ही होना चाहिए। समय और अनुभव के साथ यह नजरिया बदल गया। बचपन में आपके जीवन में जितने भी रिश्ते बनते हैं, वे सभी आपको कुछ न कुछ सिखाते हैं और आखिरकार आपको वह इंसान बनाते हैं जो आप हैं।

PunjabKesari

बता दें कि मुंबई में 31 जुलाई 1992 को जन्मी कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी हैं। उनके पिता जगदीप आडवाणी सिंधी हिंदू परिवार से तालुल्क रखते हैं जबकि मां जेनेविज जाफ़री, मुस्लिम और ब्रिटिश मूल की हैं। कियारा के पिता एक बिजनेसमैन हैं जबकि मां एक टीचर। उनकी मां के पिता यानि कियारा के नाना लखनऊ से थे और नानी, स्कॉटिश, आयरिश, पुर्तगाली और स्पेनिश वंश की ईसाई थीं और उनकी एक बंगाली गॉडमदर भी थी। पढ़ाई की बात करें तो कियारा ने स्नातक जय हिंद कॉलेज से मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली। कियारा ने आलिया से बदल कर अपना नाम कियारा आडवाणी तब किया जब उन्होंने 2014 में पहली फिल्म फुगली के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा था। कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड में करियर शुरू करने से पहले अपनी मां के प्री-स्कूल (प्लेस्कूल) में बतौर टीचर काम किया था। वह बच्चों को पढ़ाती थीं और उनकी देखभाल करती थीं। उन्हें नर्सरी राइम्स सिखाती थीं और उन्होंने बच्चों के डायपर भी बदले हैं। बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी 7 फरवरी, 2023 को हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। 

Related News