17 JULFRIDAY2026 10:36:24 PM
Nari

साड़ी हो या लहंगा, हर देसी लुक में छा जाती हैं Katrina Kaif

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 16 Jul, 2026 07:18 PM
साड़ी हो या लहंगा, हर देसी लुक में छा जाती हैं Katrina Kaif

नारी डेस्क : वैसे तो बॉलीवुड में बहुत सारी खूबसूरत एक्ट्रेस हैं लेकिन कैटरीना कैफ का अंदाज सबसे अलग है। कैटरीना विदेशी है लेकिन अक्सर उन्हें देसी पहरावे में ही इवेंट में देखा जाता है और उनका यहीं सिंपल सॉबर अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है।  यूजर्स का कहना है कि उनके पहरावे से सादगी झलकती हैं और वह विदेशी होकर भी इतनी डिसेंट हैं।

PunjabKesari

चलिए आपको कुछ लुक्स दिखाते हैं। कैटरीना ने अंनत अंबानी के वेडिंग फंक्शन में प्योर रेड कलर में बॉर्डर साड़ी पहनी थी जिसके साथ फुल स्लिव ब्लाउज कैरी किया, रॉयल लुक में सब कैटरीना की तारीफ करते नहीं थके। एक बात ये भी गौर करने वाली वो ना तो ज्यादा हैवी हेयरस्टाइल बनाती हैं और ना ही मेकअप करती हैं।

PunjabKesari

कैटरीना ने कल्याण ज्वैलर्स के नवरात्रि इवेंट में एक मल्टी प्रिंटेड साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ सिंपल से झुमके- छोटी सी बिंदी -सिंपल सी लुक लोगों के मन भा गई।

PunjabKesari

अब जरा कैटरीना की ये ब्लैक साड़ी तो देखिए, प्लेन साड़ी के साथ शिमरी ब्लाउज कितना अट्रैक्टिव लग रहा है।

PunjabKesari

दुर्गा इवेंट में पहुंची कैटरीना ने यैलो गोल्डन बॉर्डर साड़ी पहनी जिसके साथ सेम वैसा ही रहा हेयर स्टाइल और सिंपल एयररिंग्स से लुक को कंप्लीट कर लिया।

ऐसी ही मेल खाती एक ओर यैलो साड़ी देखिए।

सिर्फ साड़ी ही नहीं कैटरीना लहंगे में भी बहुत सुंदर लगती है, लेक्मे फैशन वीक में कैटरीना मनीष मल्होत्रा के लिए रैंपवॉक करती दिखी थी लेकिन कैटरीना ने जो लहंगा पहना था उस लुक पर बहुत फैन फिदा हुई थी चलिए कुछ और देसी लुक्स दिखाते हैं और आप बताए कि आपको कैटरीना का देसी लुक कैसा लगता है।

PunjabKesari

Related News