28 APRTUESDAY2026 8:50:45 PM
Life Style

बेटे का सगी मां से अफेयर? पिता ने दी ऐसी खौफनाक मौत, जानकर कांप जाएंगा कलेजा

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 28 Apr, 2026 04:41 PM
बेटे का सगी मां से अफेयर? पिता ने दी ऐसी खौफनाक मौत, जानकर कांप जाएंगा कलेजा

नारी डेस्क: दुनिया में माता-पिता और बच्चों का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। कहते है कि मां बाप अपने बच्चे के लिए किसी की हद तक जा सकते है।लेकिन, अगर इसी रिश्ते में करवाहट आ जाएं तो सब कुछ तहस-नहस हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे है, जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

दरअसल, मामला यूपी के प्रयागराज का है। यहां पर करेली की चाट वाली गली में रहने वाले पप्पू जायसवाल ने अपनी बेवजह की शक के चलते अपने हंसते खेलते परिवार को भस्म कर दिया। उसके दिमाग में शक का कीड़ा इस कदर रेंग रहा था कि उसने मां-बेटे के रिश्ते की ही हत्या कर दी। शुक्रवार की रात थी, पप्पू जायसवाल नशे में धुत्त था। उसका 18 साल का बेटा प्रियांशु दिन भर सब्जी बेचकर घर आया था। उस रात घर में पास्ता बना था। इस पास्ते में पप्पू ने जहर घोल दिया था। जिसे खाकर प्रियांशु बेखबर होकर छत पर गहरी नींद में सो गया।

PunjabKesari

हैवान बना पिता

सुबह करीब 4 बजे पप्पू छत पर गया और प्रियांशु के सिर पर भारी वार किया। अधमरे बेटे को वह घसीटते हुए कमरे में लाया और फिर एक तेज धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। प्रियांशु की सांसें थम गईं, लेकिन पप्पू की सनक शांत नहीं हुई। इसके बाद उसने अपने छोटे बच्चों को उसी खूनी कमरे में बंद किया, बाहर से ताला लगाया और फरार हो गया। बच्चों को धमकी दी कि शोर मचाया तो उन्हें भी काट डालेगा। काफी समय बाद बच्चों ने शोर मचाया और पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी।

क्यों दिया वारदात को अंजाम

इस वारदात के पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, पप्पू को शक था कि उसकी पत्नी और सगे बेटे प्रियांशु के बीच अवैध संबंध हैं। वह अक्सर अपने छोटे बच्चों से पूछता था कि 'मम्मी खिड़की बंद करके भैया के साथ क्या करती है?' इसी गंदी सोच ने उसे हैवान बना दिया और उसने अपने बेटे का मर्डर कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


 

Related News