
नारी डेस्क: एक बहुत बड़े नुकसान ने मैक्सिको के म्यूज़िक समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडी रॉक बैंड 'कैमिलो सेप्टिमो' के कीबोर्डिस्ट जोनाथन मेलेंडेज अपने परिवार के सदस्यों के साथ मैक्सिको सिटी के बाहर स्थित अपने घर में मृत पाए गए। एक अपार्टमेंट की बिल्डिंग के अंदर चार लोग मृत मिले, जोनाथन का छोटा बेटा हमले में बच गया और इस तरह वह परिवार का अकेला जीवित सदस्य बचा।
यह भी पढ़ें: कैंसर के लिए शराब की एक बूंद ही काफी, दिन में सिर्फ एक ड्रिंक भी है जहर के बराबर !
CNN और Billboard समेत कई मीडिया आउटलेट्स ने 38 साल के जोनाथन की पहचान पीड़ितों में से एक के तौर पर की है। घर के अंदर उनकी पत्नी एना पाउला, उनकी 3 साल की बेटी सोफिया और परिवार की नैनी एलेइडा रोमेरो विक्टोरियो भी मृत पाई गईं। 35 साल की पाउला चार महीने की गर्भवती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के दौरान कंबल के नीचे छिपने की वजह से कपल का 6 साल का बेटा बच गया। अधिकारियों का मानना है कि हत्याएं मंगलवार शाम को हुई थीं, जबकि शव आधी रात के कुछ समय पहले मिले थे। जांचकर्ताओं ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: क्या सच में भक्तों के साथ चल पड़ते हैं ठाकुर जी? रहस्यों से भरा है बांके बिहारी मंदिर
CNN के मुताबिक, सरकारी वकीलों ने एक की पहचान डिएगो सेबेस्टियन "N" के तौर पर की है, जिसे जोनाथन का साथी बताया गया है, और दूसरे की पहचान जेरार्डो "N" के तौर पर की गई है। जांच करने वालों का मानना है कि लूटपाट का मकसद नहीं था, क्योंकि घर में कोई तोड़-फोड़ या सामान बिखरा हुआ नहीं मिला। जोनाथन की मौत की खबर के बाद कैमिलो सेप्टिमो ने एक बयान में दुख जताया। ग्रुप ने कहा, "आज हम उनकी ज़िंदगी, उनके संगीत, उनकी रोशनी और उन पलों को याद कर रहे हैं जो हमने उनके साथ बिताए हम खुशनसीब थे कि उन्हें जान पाए और उनके साथ सफ़र तय कर पाए।"