06 SEPSUNDAY2026 3:15:40 AM
Nari

बेटी की फरमाइश पर शेख ने खरीदा ₹4 करोड़ का बाज़, जानें इस White Falcon की खासियत

  • Edited By Monika,
  • Updated: 05 Sep, 2026 05:33 PM
बेटी की फरमाइश पर शेख ने खरीदा ₹4 करोड़ का बाज़, जानें इस White Falcon की खासियत

नारी डेस्क : अबू धाबी में एक बेहद दुर्लभ सफेद बाज़ ने नीलामी में रिकॉर्ड कीमत हासिल की है। ‘Qarmousha Pure Ultra White’ नाम के इस बाज़ को 15 लाख UAE दिरहम (AED 1.5 million) में खरीदा गया, जो करीब 4 करोड़ रुपये के आसपास बैठता है। यह बिक्री Abu Dhabi International Hunting and Equestrian Exhibition (ADIHEX) 2026 की इस साल की नीलामियों में सबसे ऊंची कीमत रही।

15 लाख दिरहम में हुई नीलामी

यह नीलामी 30 अगस्त 2026 के आसपास आयोजित ADIHEX 2026 के पांचवें फाल्कन ऑक्शन में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Qarmousha Pure Ultra White’ बाज़ AED 1.5 million यानी करीब 4.08 लाख अमेरिकी डॉलर में बिका। यह मौजूदा ADIHEX संस्करण में किसी बाज़ के लिए दर्ज की गई सबसे अधिक कीमत थी। इस साल ADIHEX में फाल्कन से जुड़ी नीलामी का कार्यक्रम भी काफी बड़ा है। प्रदर्शनी में स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 55 प्रमुख फाल्कन ब्रीडिंग और केयर फार्म शामिल हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में करीब 20 फीसदी अधिक हैं।

PunjabKesari

बर्फ जैसे सफेद पंख बनाते हैं इसे खास

नीलामी में बिकने वाले इस बाज़ का नाम Qarmousha Pure Ultra White बताया गया है। इसके बेहद सफेद पंख और खास शारीरिक बनावट ने इसे नीलामी में आकर्षण का केंद्र बनाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बाज़ का वजन करीब 1,000 ग्राम यानी 1 किलो है, जबकि इसकी लंबाई और चौड़ाई दोनों 16.5 इंच बताई गई हैं। इसे अमेरिका के Mark Moglich Falcon Farm से जोड़ा गया है।

PunjabKesari

क्या सच में बेटी के लिए खरीदा गया बाज़?

यही वह हिस्सा है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि किसी अमीर शेख ने अपनी बेटी की फरमाइश पूरी करने और उसे जन्मदिन का खास तोहफा देने के लिए करीब 4 करोड़ रुपये का बाज़ खरीद लिया। 

PunjabKesari

अबू धाबी में क्यों लगती है बाज़ों की इतनी बड़ी नीलामी?

फाल्कनरी यानी बाज़ पालने और उनसे जुड़ी पारंपरिक गतिविधियां UAE की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ADIHEX में दुनिया भर के ब्रीडर्स, फाल्कनर्स और खरीदार हिस्सा लेते हैं। आयोजकों के मुताबिक, इन नीलामियों का उद्देश्य बेहतरीन बाज़ों और उनकी ब्लडलाइन को एक मंच पर लाने के साथ-साथ फाल्कन ब्रीडिंग की गुणवत्ता और स्थिरता को बढ़ावा देना भी है।

PunjabKesari

वायरल तस्वीरों के साथ क्या है असली कहानी?

सोशल मीडिया पर बच्ची के साथ नजर आ रही तस्वीरों और वीडियो ने इस कहानी को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है। लेकिन सिर्फ तस्वीर या वीडियो में किसी बच्ची का दिखाई देना यह साबित नहीं करता कि बाज़ उसी के लिए खरीदा गया था। इस सबसे महंगा बिकने वाला बाज कहा जा रहा है। हालांकि, यह एक शेख ने अपनी बेटी के लिए खरीदा है या नहीं, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नीलामी में खरीदार की पहचान को पूरी तरह से गुप्त (Private) रखा गया है।

Related News