नारी डेस्क : साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna गुरुवार को राजस्थान के खूबसूरत शहर Udaipur में शादी के बंधन में बंध गए। इस निजी विवाह समारोह में परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका रॉयल और परीकथा जैसा अंदाज़ साफ झलकता है।
ट्रेडिशनल लुक ने जीता दिल
शादी के दौरान रश्मिका लाल साड़ी और पारंपरिक गोल्ड जूलरी में बेहद खूबसूरत नज़र आईं, वहीं विजय सफेद धोती और लाल शॉल में एकदम क्लासिक साउथ इंडियन दूल्हे के रूप में दिखे। दोनों किसी फिल्मी सीन से निकले किरदारों जैसे लग रहे थे, जिस पर फैंस ही नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड सितारों ने भी दिल खोलकर प्यार लुटाया।

कोडवा परंपरा से क्यों जोड़ा जा रहा है नाम?
रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडागु (कुर्ग) ज़िले के विराजपेटा से ताल्लुक रखती हैं। कोडागु क्षेत्र में शादियां अक्सर कोडवा परंपरा से होती हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शादी भी उसी रीति-रिवाज़ से हुई होगी। हालांकि, कपल की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विजय और रश्मिका के बीच उम्र का फासला
प्रशंसकों के बीच अक्सर इस पावर कपल की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा होती रहती है। अगर विजय और रश्मिका की उम्र के अंतर पर नजर डालें, तो विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हुआ था, जिससे वह वर्तमान में 36 वर्ष के हैं और इस साल अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे। वहीं, रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को हुआ था, जिसके अनुसार वह अभी 29 वर्ष की हैं। इस तरह, विजय अपनी होने वाली पत्नी रश्मिका से उम्र में लगभग 7 साल बड़े हैं। हालांकि उनकी केमिस्ट्री को देखकर यह साफ है कि उनके बीच का तालमेल उम्र के इन फासलों से कहीं ऊपर है।
पहले से पति–पत्नी जैसा रिश्ता?
फैंस का मानना है कि विजय और रश्मिका लंबे समय से एक-दूसरे को पति–पत्नी की तरह ट्रीट करते आए हैं। कई इंटरव्यूज़ में रश्मिका को विजय से पत्नी की तरह नाराज़ होते देखा गया, तो वहीं विजय उन्हें बड़े सलीके से संभालते नज़र आए। यही मजबूत बॉन्ड अब शादी की खबरों को और भी विश्वसनीय बनाता दिख रहा है।
फिल्म सेट से शुरू हुई प्रेम कहानी
विजय और रश्मिका की पहली मुलाकात 2018 में रिलीज़ हुई सुपरहिट फिल्म Geetha Govindam के सेट पर हुई थी। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद दोनों नेDear Comrade में साथ काम किया, जिसने उनके रिश्ते की चर्चाओं को और हवा दी।

डेटिंग अफवाहों से शादी तक का सफ़र
जनवरी 2023 मालदीव वेकेशन की तस्वीरों के बाद डेटिंग की अफवाहें तेज़ हुईं। नवंबर 2023 एनबीके विद अनस्टॉपेबल शो में विजय के फोन कॉल पर “I love Rashmika” सुनकर रश्मिका शर्माती दिखीं। जनवरी 2024 रश्मिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि विजय उनके फैसलों में अहम भूमिका निभाते हैं। नवंबर 2024 विजय ने बिना नाम लिए स्वीकार किया कि वह एक रिश्ते में हैं और अपनी को-स्टार को डेट कर चुके हैं। अप्रैल 2025 में रश्मिका ने ओमान में अपना 29वां जन्मदिन मनाया। कुछ ही समय बाद विजय ने भी उसी लोकेशन जैसे बैकग्राउंड वाली तस्वीरें शेयर कीं, जिससे फैंस ने दोनों के रिश्ते को फिर से जोड़ दिया था।
पर्दे पर साथ नजर आएंगे विरोश
रश्मिका और विजय ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। शादी के बाद पहली बार यह जोड़ी फिल्म 'राणाबाली' में नजर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। फिल्म का पहला गाना ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज हो चुका है।