16 FEBMONDAY2026 7:25:50 PM
Life Style

रश्मिका मंदाना की शादी की डेट हुई कंफर्म? लीक हुआ वेडिंग कार्ड, हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 16 Feb, 2026 05:20 PM
रश्मिका मंदाना की शादी की डेट हुई कंफर्म? लीक हुआ वेडिंग कार्ड, हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन

 नारी डेस्क: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर पिछले कई महीनों से बॉलीवुड और सोशल मीडिया में काफी चर्चा बनी हुई है। दोनों की शादी की खबरें और अटकलें लगातार सुर्खियों में हैं। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर उनका कथित वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें कपल की शादी की तारीख और रिसेप्शन की जानकारी दी गई है।

शादी की डेट और रिसेप्शन

वायरल कार्ड के अनुसार, रश्मिका और विजय 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी और शाही समारोह में शादी करेंगे। वहीं, इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में दोनों फिल्म इंडस्ट्री के खास दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करेंगे। कार्ड में लिखा है कि “हम अपने परिवारों के प्यार और आशीर्वाद के साथ 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। जैसे ही हम इस नए सफर की शुरुआत का जश्न मनाएंगे, आपकी मौजूदगी और आशीर्वाद हमारे लिए इस मौके को और भी खास बना देंगे।”

PunjabKesari

हालांकि,  पंजाब केसरी (नारी) हिंदी इस कार्ड की असली होने की पुष्टि नहीं करता।

पहले भी रही शादी की अटकलें

पहले यह खबरें आई थीं कि कपल 2 फरवरी को उदयपुर में शादी करेगा, लेकिन यह अफवाह साबित हुई। मीडिया और सोशल मीडिया पर अब चर्चा है कि यह डेट सही हो सकती है। रश्मिका और विजय को कई पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा गया है। दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया है, लेकिन अक्सर एक-दूसरे की तारीफों में दिखाई देते हैं।

ये भी पढें:  राजकुमार राव सच में मोटे और बूढ़े दिखने लगे! खुद बताई चौंकाने वाली वजह

सगाई की खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने अक्टूबर 2025 में एक प्राइवेट सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ सगाई की थी। विजय रश्मिका से 7 साल बड़े हैं। इसके बाद से ही उनके फैंस और मीडिया दोनों शादी की खबरों को लेकर उत्साहित हैं।

सोशल मीडिया और फैंस की प्रतिक्रिया

फैंस और बॉलीवुड की दुनिया दोनों ही इस शादी की खबरों को लेकर उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर कार्ड वायरल होने के बाद लोग अपने-अपने अंदाज में कपल को बधाई दे रहे हैं और उनकी शादी के फोटो और वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

PunjabKesari

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में हैं। वायरल कार्ड के मुताबिक कपल 26 फरवरी को शादी कर 4 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैंस के लिए यह इंतजार का वक्त है और सोशल मीडिया पर कपल की खुशियों की खबरें लगातार वायरल हो रही हैं।

 

Related News