
नारी डेस्क : चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए लोग कई तरह की क्रीम और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन शरीर के बाकी हिस्सों पर जमी मैल और टैनिंग को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। अगर आपके हाथों या त्वचा पर भी टैनिंग और मैल की परत जमा हो गई है, एक आसान देसी नुस्खा आपके काम आ सकता है। इस उपाय में गुड़ और पानी का घोल तैयार करके त्वचा पर लगाया जाता है, जिससे त्वचा की सफाई और टैनिंग कम करने में मदद मिल सकती है। आइए इस घरेलू नुस्खे के बारे में।
टैनिंग क्यों होती है?
टैनिंग मुख्य रूप से सूरज की हानिकारक यूवी (UV) किरणों के कारण होती है। जब त्वचा इन किरणों के संपर्क में आती है, तो शरीर में मेलेनिन का उत्पादन बढ़ जाता है। यही मेलेनिन त्वचा को गहरा या काला बना देता है, जिसे टैनिंग कहा जाता है।

नुस्खे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री
इस देसी उपाय को बनाने के लिए आपको कुछ आसान चीजों की जरूरत होगी। गुड़, नींबू का रस, हल्दी, शैंपू और टूथपेस्ट।
नोट: सामग्री की मात्रा आप अपनी जरूरत के अनुसार तय कर सकते हैं।
नुस्खा बनाने की विधि
सबसे पहले गुड़ को कूटकर पानी में अच्छी तरह घोल लें।
अब इस घोल में थोड़ा नींबू का रस मिलाएं।
एक तवे पर हल्दी को हल्का काला होने तक भून लें।
अब गुड़ का घोल, हल्दी, नींबू का रस, थोड़ा शैंपू और टूथपेस्ट मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
इस मिश्रण को हाथों या जिस जगह मैल जमी हो वहां लगाएं।
कुछ देर बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से साफ कर लें।
कुछ समय बाद त्वचा पहले से ज्यादा साफ और मुलायम नजर आ सकती है।

त्वचा के लिए गुड़ के फायदे
गुड़ त्वचा के लिए कई तरह से लाभकारी माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और ग्लाइकोलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं।
जो त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद कर सकते हैं।
इसके नियमित इस्तेमाल से:
मुंहासे कम हो सकते हैं
त्वचा डिटॉक्स होती है
झुर्रियां कम होने में मदद मिलती है
त्वचा की नमी बनी रहती है।
हल्दी के फायदे
हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) नामक तत्व पाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।
त्वचा पर हल्दी के इस्तेमाल से
मुंहासे कम हो सकते हैं
त्वचा में निखार आता है
काले धब्बे हल्के हो सकते हैं
टैनिंग कम करने में मदद मिल सकती है।

नोट: अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो इस नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।