28 FEBSATURDAY2026 7:04:20 PM
Nari

ससुराल पहुंचते ही रश्मिका मंदाना का भव्य स्वागत, सास ने पकड़ा हाथ और कराया गृह प्रवेश

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 28 Feb, 2026 05:05 PM
ससुराल पहुंचते ही रश्मिका मंदाना का भव्य स्वागत, सास ने पकड़ा हाथ और कराया गृह प्रवेश

नारी डेस्क:  साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा Rashmika Mandanna ने 26 फरवरी को अभिनेता Vijay Deverakonda के साथ उदयपुर में शाही अंदाज़ में शादी रचाई। शादी की तस्वीरें खुद कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें फैंस का जबरदस्त प्यार मिला। लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ देखकर साफ था कि यह शादी फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं थी। शादी के बाद दोनों उदयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए, जहां रश्मिका का ससुराल में पहला कदम बेहद खास बन गया।

सासू मां ने प्यार से कराया गृह प्रवेश

हैदराबाद स्थित विजय के घर को पहले से ही दुल्हन के स्वागत के लिए खूबसूरती से सजाया गया था। जैसे ही रश्मिका घर पहुंचीं, उनकी सास ने बड़े प्यार और अपनापन के साथ उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय की मां ने रश्मिका का हाथ पकड़कर उन्हें घर के अंदर प्रवेश कराया। यह पल बेहद भावुक और खूबसूरत था। नई-नवेली दुल्हन के चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही थी और परिवार का अपनापन देखकर वह काफी खुश नजर आईं।

एयरपोर्ट लुक में दिखीं नई दुल्हन

उदयपुर एयरपोर्ट पर जब रश्मिका स्पॉट हुईं, तो उन्होंने लाल रंग का भारी कढ़ाई वाला अनारकली सूट पहना हुआ था। हाथों में चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर के साथ उनका दुल्हन वाला लुक बेहद आकर्षक लग रहा था। वहीं विजय सिल्क के कुर्ता-पायजामा में बेहद सादगी और शालीनता के साथ नजर आए। दोनों की जोड़ी पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

कब और कहां होगा रिसेप्शन?

शादी के बाद अब फैंस को रिसेप्शन का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक, कपल का ग्रैंड रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर परिवार, करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं। खबर यह भी है कि देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi को भी इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

रश्मिका और विजय की शादी ने न केवल उनके परिवारों को खुशियों से भर दिया है, बल्कि फैंस के बीच भी उत्साह और जश्न का माहौल बना दिया है।  

Related News