23 FEBMONDAY2026 4:05:47 PM
Life Style

Rashmika–Vijay Deverakonda की शादी कंफर्म, शेयर किया Wedding कार्ड

  • Edited By Monika,
  • Updated: 23 Feb, 2026 11:17 AM
Rashmika–Vijay Deverakonda की शादी कंफर्म, शेयर किया Wedding कार्ड

नारी डेस्क : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। लंबे समय से चुप्पी साधे बैठे इस पॉपुलर साउथ कपल ने अब फैंस के लिए एक खास मैसेज शेयर करते हुए अपनी वेडिंग की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी का स्पेशल कार्ड भी शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस के लिए लिखा खास मैसेज

कपल द्वारा शेयर किए गए स्पेशल नोट में लिखा गया है कि जब भी वे किसी चीज़ की प्लानिंग करते हैं या कोई फैसला लेते हैं, उनके फैंस हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। इसी प्यार के लिए दोनों ने दिल से आभार जताया। इस नोट में रश्मिका और विजय ने अपने स्पेशल कपल नेम ‘विरोष’ का भी जिक्र किया, जो उन्हें फैंस की तरफ से मिला है। दोनों ने बताया कि वे अपनी शादी को भी इसी नाम से जोड़ना चाहते हैं। पोस्ट के अंत में कपल ने हार्ट इमोजी के साथ फैंस को ढेर सारा प्यार भेजा।

PunjabKesari

उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

मिली जानकारी के मुताबिक, रश्मिका और विजय राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। कपल 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधेगा। यह सेरेमनी पूरी तरह प्राइवेट रखी जाएगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। शादी में मोबाइल फोन और मीडिया की एंट्री भी नहीं होगी।

यें भी पढ़ें : हेयर एक्सटेंशन लगवाती हैं तो जान लें ये सच्चाई, स्टडी में सामने आया बड़ा खतरा

 

मार्च में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

हालांकि वेडिंग सेरेमनी निजी होगी, लेकिन शादी के बाद हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह रिसेप्शन मार्च 2026 में होगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।

पिछले साल की थी सीक्रेट सगाई

गौरतलब है कि रश्मिका और विजय ने अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में सीक्रेट सगाई की थी। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्मों Geetha Govindam और Dear Comrade से मानी जाती है। तभी से फैंस इस कपल को साथ देखने के लिए एक्साइटेड रहे हैं।

यें भी पढ़ें : बॉलीवुड छोड़ने पर मुझे मजबूर किया गया इस फेमस Actress ने किया खुलासा

 

फैंस में खुशी की लहर

शादी की पुष्टि के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी देखने लायक है। हर कोई अपनी फेवरेट जोड़ी को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Related News