18 FEBWEDNESDAY2026 7:50:48 PM
Life Style

बीमारी के इस वक्त में भी साथ खड़ा है पूरा खान परिवार,फैंस ने भी जताई दुआएं

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 18 Feb, 2026 04:59 PM
बीमारी के इस वक्त में भी साथ खड़ा है पूरा खान परिवार,फैंस ने भी जताई दुआएं

नारी डेस्क:  इस समय पूरी खान फैमिली टेंशन में हैं और लीलावती हॉस्पिटल में नजर आ रही है। दरअसल, अचानक ही सलमान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। फिलहाल पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है। सलीम खान की दोनों बीवियां सलमा और हेलेन भी अस्पताल में पहुंची हैं। सलमान खान के पिता बॉलीवुड के जाने माने लोगों में से एक है और वह हिंदी सिनेमा के उन राइटर्स में से थे जिन्होंने फिल्मों की कहानी कहने का अंदाज ही बदल दिया था।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मे सलीम के पिता पुलिस विभाग में अधिकारी थे लेकिन बचपन में ही माता-पिता का साया उठ गया, जिसके बाद उन्होंने काफी स्ट्रगल किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें अभिनय और फिल्मों में रुचि हो गई और वे सपनों को लेकर मुंबई आ गए लेकिन ये सफर आसान नहीं था । पहले छोटे-मोटे रोल से शुरुआत की, नेगेटिव रोल निभाए लेकिन असली पहचान उन्हें एक राइटर के तौर पर मिली। जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी बनी और शोले, दीवार, जंजीर जैसी कई कहानियां उन्होंने लिखी।

PunjabKesari

करियर की तरह सलीम खान की लवस्टोरी भी काफी मशहूर रही हैं, उन्हें एक नहीं दो बार प्यार हुआ पहले सलमा फिर हेलेन से। सुशीला जो सलीम के लिए सलमा बनी थी और परिवार के खिलाफ जाकर शादी करके आई थी लेकिन सलमा के बाद वह हेलेन के प्यार में पड़े। उस समय तो सब सलीम खान से नाराज थे। घर टूटने की कगार पर पहुंच गया था।खबरें ऐसी भी आई थी कि सलमा खान इस बेवफाई से डिप्रेशन में भी चली गई थी ऐसा होना स्वभाविक भी था। कोई भी पत्नी ये बर्दाश्त नहीं कर सकती कि उसका पति किसी और का हो जाए लेकिन बाद में सब बदल गया। एक इंटरव्यू में सलमा खान ने बताया भी था कि पति के इस फैसले से वह काफी निराश हो गई थीं लेकिन बाद में सलीम खान ने फैमिली को समझाया कि हेलेन बुरी नही है। वह भी हालातों की मारी हुई हैं, उन्होंने परिवार से हेलेन को भी मां का दर्जा देने की रिक्वेस्ट की। धीरे-धीरे समय बदला और सलमा व बच्चों ने हेलेन को स्वीकार कर लिया। 

ये भी पढ़ें:  स्टारडम मिला, मगर सुकून नहीं… जानिए हेलेन की अनकही दास्तां

सलीम ने बुरे वक्त में हेलेन को संभाला था। गरीबी में बचपन गुजारने वाली और बड़ी मुश्किल से खुद को संभालने वाली हेलेन को उनके पति ने बर्बाद कर दिया था।  हेलेन ने अपनी जिंदगी में मां पिता भाई बहुत से लोगों को खोया है। वह बर्मा से भारत आई थी गरीबी ने उन्हें बहुत धक्के दिए फिर जाकर उन्हें मुंबई में बेकग्राउंड डांस करने का मौका मिला। पैसा  कमाया लेकिन प्यार करने की सजा मिली। पति ने सारा पैसा अपनी अय्याशी में उड़ा दिया कि हेलेन फिर रोड़ पर ही आ गई। उस समय सलीम खान ने हेलेन का हाथ थामा और शादी घर उन्हें घर ले आए। आज सलमान व उनके भाई अपनी सौतेली मां हेलेन पर भी उतनी ही जान छिड़कते हैं जितना सगी मां सलमा को प्यार करते हैं। सारी फैमिली एक साथ ही नजर आती है।

PunjabKesari

Related News