07 FEBSATURDAY2026 3:00:33 PM
Nari

पेशाब में खून दिखे तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

  • Edited By Monika,
  • Updated: 07 Feb, 2026 01:07 PM
पेशाब में खून दिखे तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

नारी डेस्क : अक्सर कई लोगों को कभी-कभी पेशाब में खून दिखाई देता है, लेकिन शर्म या डर के कारण वे इस बारे में किसी को बताते नहीं हैं और इलाज भी नहीं करवाते। यही लापरवाही आगे चलकर बड़ी और गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। अगर कभी पेशाब करते समय खून नजर आए, तो इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। मेडिकल भाषा में पेशाब में खून आने की स्थिति को हेमट्यूरिया (Hematuria) कहा जाता है। यह समस्या कभी दर्द के साथ और कभी बिना दर्द के भी हो सकती है। दोनों ही स्थितियों में जांच करवाना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके पीछे मामूली संक्रमण से लेकर गंभीर बीमारी तक कारण हो सकते हैं।

पेशाब में खून आने के क्या हो सकते हैं कारण?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पेशाब में खून आने का सबसे आम कारण यूरिन इन्फेक्शन (Urinary Tract Infection – UTI) होता है। 
इसके अलावा इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं।
जैसे किडनी या पेशाब की थैली में पथरी
मूत्र मार्ग में चोट या सूजन
लंबे समय से चला आ रहा इन्फेक्शन
किडनी की बीमारी कुछ मामलों में, खासकर जब समस्या लंबे समय से बनी हुई हो 
तो यह किडनी कैंसर, ब्लैडर कैंसर या यूरोथेलियल कार्सिनोमा जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। 
इसलिए इसे नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर डेंगू-डायबिटीज तक कारगर है ये जड़ी-बूटी

 

किन लक्षणों पर तुरंत सतर्क हो जाएं?

अगर नीचे दिए गए लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
पेशाब का रंग गुलाबी, लाल या भूरा दिखना
बार-बार पेशाब आना
पेशाब करते समय जलन या दर्द
पेट के निचले हिस्से या कमर में दर्द
कमजोरी या बुखार के साथ पेशाब में जलन
कई बार खून आंखों से दिखाई नहीं देता, लेकिन जांच में सामने आता है। 
इसलिए अगर परेशानी लंबे समय तक बनी रहे, तो खुद से दवा लेने के बजाय जांच कराना जरूरी है।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : बार-बार होंठों पर पपड़ी जमना कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं

 

पेशाब में खून आए तो क्या करें?

इस स्थिति में सबसे पहले यूरोलॉजिस्ट (Urologist) से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर जांच के बाद कारण के अनुसार इलाज शुरू करते हैं। जरूरी नहीं कि हर मामला कैंसर से जुड़ा हो कई मरीज सही समय पर इलाज कराने से पूरी तरह ठीक हो जाते हैं।
बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लें
शर्म या डर के कारण समस्या छुपाएं नहीं
समय पर जांच करवाना ही सबसे सुरक्षित उपाय है
याद रखें, समय पर लिया गया इलाज आपको बड़ी परेशानी से बचा सकता है।
 

Related News