10 MARTUESDAY2026 6:20:42 AM
Nari

खतरे की घंटी ! बार- बार लौटकर आ रही है खांसी तो ये बड़ी गड़बड़ , तुरंत करें इसका इलाज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Feb, 2026 08:04 PM
खतरे की घंटी ! बार- बार लौटकर आ रही है खांसी तो ये बड़ी गड़बड़ , तुरंत करें इसका इलाज

नारी डेस्क: खांसी एक सामान्य समस्या है, जो सर्दी-जुकाम, एलर्जी या मौसम बदलने की वजह से हो सकती है। लेकिन अगर खांसी लंबे समय तक बनी रहे, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है। कई बार यही सामान्य दिखने वाली खांसी किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकती है। चलिए जानते हैं खांसी को ठीक करने के घरेलू और असरदार इलाज


कब खांसी मानी जाती है खतरनाक?

अगर खांसी 2–3 हफ्तों से ज्यादा समय तक बनी रहे, तो इसे क्रॉनिक खांसी कहा जाता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जांच जरूरी है बलगम में खून दिखना गंभीर संक्रमण या फेफड़ों की समस्या का संकेत हो सकता है। अगर खांसी के साथ 101°F से ज्यादा बुखार, सीने में दर्द या सांस फूलना हो, तो यह संक्रमण या फेफड़ों की बीमारी का लक्षण हो सकता है। रात में ज्यादा खांसी आना अस्थमा या एसिडिटी (एसिड रिफ्लक्स) की वजह से हो सकता है। लगातार खांसी के साथ बिना वजह वजन कम हो रहा है, तो तुरंत जांच करानी चाहिए।


 खांसी का घरेलू और असरदार इलाज

अगर खांसी हल्की है और कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं, तो ये घरेलू उपाय काफी असरदार साबित हो सकते हैं-

शहद और अदरक: 1 चम्मच शहद में थोड़ा अदरक का रस मिलाकर दिन में 2–3 बार लें। यह गले की खराश और सूखी खांसी में राहत देता है।

 हल्दी वाला दूध: रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। यह संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

भाप लेना: गर्म पानी की भाप लेने से बलगम ढीला होता है और नाक-गला साफ रहता है।

नमक वाले गुनगुने पानी से गरारे: दिन में 2 बार गरारे करने से गले की सूजन और दर्द कम होता है।

 तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा: तुलसी के पत्ते, काली मिर्च और अदरक को उबालकर काढ़ा बनाएं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।


 इन बातों का रखें ध्यान

धूल, धुएं और ठंडी चीजों से बचें। ज्यादा ठंडा पानी न पिएं, शरीर को गर्म रखें, पर्याप्त आराम करें। अगर खांसी 3 हफ्तों से ज्यादा रहे या ऊपर बताए गए गंभीर लक्षण दिखें, तो घरेलू इलाज पर निर्भर रहने की बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
 

Related News