09 MARMONDAY2026 8:10:38 AM
Nari

अंबानी परिवार की नई बहू शवियाना का 900 साल पुराना पटोला लहंगा स्टाइल बना चर्चा का केंद्र

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 08 Mar, 2026 03:19 PM
अंबानी परिवार की नई बहू शवियाना का 900 साल पुराना पटोला लहंगा स्टाइल बना चर्चा का केंद्र

नारी डेस्क: अंबानी परिवार में हर नई बहु का स्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है। हाल ही में परिवार की नई बहू शवियाना सालगांवकर अपने बहनों के साथ 900 साल पुरानी विरासत वाले पटोला लहंगे में नजर आईं। इस लुक ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा और रॉयल स्टाइल का बेमिसाल उदाहरण पेश किया।

शवियाना और उनकी बहनों का स्टाइल

शवियाना ने स्कारलेट रेड कलर का पटोला लहंगा पहना था, जिसमें ट्रेडिशनल ज्योमेट्रिक और फ्लोरल पैटर्न थे। सिल्क फैब्रिक की शाइन और एम्ब्रॉयडरी ने लहंगे को और रिच लुक दिया। कलीदार लहंगे पर पटोला डिजाइन खूबसूरत दिखाई दे रहा था, और बॉर्डर पर हाथियों की डिटेलिंग इसे यूनिक बना रही थी। उन्होंने मैचिंग रेड ब्लाउज पहना, जो हाफ स्लीव्स और राउंड नेक डिजाइन में था। उनके दुपट्टे पर येलो, ग्रीन और ऑरेंज शेड के बड़े पैटर्न थे, जिसे उन्होंने साड़ी स्टाइल में ड्रेप किया। गहनों में ग्रीन पर्ल्स वाला हैवी नेकलेस, लंबे इयररिंग्स और मांग टीका शामिल था। मैचिंग लाल-हरी चूड़ियां, स्लीक बन और लाल बिंदी के साथ सॉफ्ट मेकअप ने उन्हें रॉयल और खूबसूरत लुक दिया।

PunjabKesari

बहन का लुक

शवियाना की बहन नारायणी पोय रैतुरकार ने मस्टर्ड येलो कलर का पटोला लहंगा पहनकर ट्विनिंग की। उनके कलीदार लहंगे पर ज्योमेट्रिक डिजाइन था। उन्होंने प्लीट्स में ड्रेप किया हुआ दुपट्टा और स्टेटमेंट नेकपीस, इयररिंग्स के साथ स्लीक पोनीटेल स्टाइल अपनाया। पूरा परिवार फैमिली फोटो में पारंपरिक और खूबसूरत नजर आया।

ये भी पढ़ें: क्या रश्मिका मंदाना ने कॉपी किया अनुष्का का रिसेप्शन लुक?

पटोला क्या है?

पटोला गुजरात की पारंपरिक हैंडवोवन टेक्निक है, जिसमें धागों को पहले रंगा जाता है और फिर उन्हें बुनाई में इस्तेमाल किया जाता है। इस तकनीक से पैटर्न दोनों तरफ समान दिखाई देता है। पटोला की बुनाई पाटन शहर से शुरू हुई थी और इसकी परंपरा करीब 700-900 साल पुरानी है।

PunjabKesari

पटोला कैसे बनता है?

सिल्क धागों को चुना जाता है। टाई-एंड-डाई तकनीक से धागों को रंगा जाता है। डबल इकत तकनीक में ताने और बाने दोनों धागों को पहले रंगा जाता है। धागों को हैंडलूम पर बुनकर पैटर्न तैयार किया जाता है। एक पटोला लहंगा तैयार होने में कई महीने से लेकर लगभग 1 साल लग सकता है।

PunjabKesari

 पटोला लहंगे को स्टाइल करने के लिए

हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे के बजाय पटोला चुनें, जो ट्रेडिशनल और यूनिक लुक देता है। लहंगे का पैटर्न खुद ही हाइलाइट करता है, इसलिए सिंपल ब्लाउज पहनें। रॉयल लुक के लिए चोकर, मांग टीका और झुमके जैसे रिच जूलरी ऐड करें। दुपट्टे को साड़ी स्टाइल में ड्रेप करें, जिससे ट्रेडिशनल टच बढ़ता है। सॉफ्ट मेकअप और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ लुक को क्लासी और एलिगेंट बनाएं।  

Related News