09 MARMONDAY2026 3:55:37 PM
Life Style

ईशा कोप्पिकर ने बताया ग्लोइंग स्किन का राज, दादी के नुस्खे में छिपा है ‘रिवर्स एजिंग’ का फॉर्मूला

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 09 Mar, 2026 11:24 AM
ईशा कोप्पिकर ने बताया ग्लोइंग स्किन का राज, दादी के नुस्खे में छिपा है ‘रिवर्स एजिंग’ का फॉर्मूला

 नारी डेस्क: 90 के दशक की मशहूर ‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पिकर आज भी अपनी फिटनेस और चमकदार त्वचा के कारण चर्चा में रहती हैं। उनकी त्वचा इतनी फ्रेश और यंग दिखती है कि कई नई अभिनेत्रियां भी उनसे मुकाबला नहीं कर पातीं। खास बात यह है कि उनकी इस खूबसूरती के पीछे कोई महंगे पार्लर ट्रीटमेंट नहीं, बल्कि प्राकृतिक तरीकों और दादी-नानी के घरेलू नुस्खों का बड़ा योगदान है। हाल ही में पिंकविला लाइफस्टाइल प्लस के एक इंटरव्यू में ईशा कोप्पिकर ने अपने कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स साझा किए। उन्होंने बताया कि वह आज भी अपनी पारंपरिक जीवनशैली और प्राकृतिक उपायों को अपनाती हैं। ईशा का मानना है कि सही लाइफस्टाइल और छोटे-छोटे हेल्दी रिचुअल्स से त्वचा लंबे समय तक जवान और चमकदार बनी रह सकती है।

कॉफी फेस पैक: तुरंत ग्लो देने वाला आसान उपाय

ईशा ने एक बेहद आसान DIY Coffee Face Pack के बारे में बताया, जो त्वचा को तुरंत ताजगी और चमक देता है। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करती है और त्वचा को एक्सफोलिएट करके साफ और चमकदार बनाती है।

फेस पैक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर

आधा चम्मच कॉर्नफ्लोर (मक्के का आटा)

एक चुटकी बेकिंग पाउडर

1 चम्मच शहद (पेस्ट बनाने के अनुसार)

ये भी पढ़ें:  लिपस्टिक से होंठ न हो जाएं काले, रोजाना लगाती हैं तो जरूर ध्यान रखें ये 5 जरूरी बातें

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका

सबसे पहले एक छोटी कटोरी लें और उसमें कॉफी पाउडर, कॉर्नफ्लोर और बेकिंग पाउडर को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें शहद डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने साफ चेहरे और गर्दन पर बराबर तरीके से लगाएं। लगभग 20 मिनट तक इसे सूखने दें और फिर ताजे पानी से चेहरा धो लें।

यह फेस पैक त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है?

कॉफी: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की थकान दूर करते हैं और चेहरे पर तुरंत ग्लो लाते हैं।

शहद और कॉर्नफ्लोर: ये दोनों त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करते हैं, जिससे त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड रहती है।

बेकिंग पाउडर: यह त्वचा के रोमछिद्रों की गंदगी साफ करने में मदद करता है और पोर्स को टाइट करने में सहायक होता है। अगर इस फेस पैक का नियमित इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा साफ, चमकदार और पहले से ज्यादा यंग दिखाई दे सकती है।

सिर्फ फेस पैक ही नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी

वीडियो में ईशा कोप्पिकर ने केवल फेस पैक ही नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य और त्वचा के लिए कुछ अच्छी आदतों पर भी जोर दिया। उन्होंने ऑयल पुलिंग, स्किन केयर में वर्जिन कोकोनट ऑयल का उपयोग और प्राकृतिक उपचार अपनाने की सलाह दी। ईशा का कहना है कि असली चमक किसी महंगे प्रोडक्ट से नहीं, बल्कि सही लाइफस्टाइल और रोज़ की अच्छी आदतों से आती है। अगर आप भी प्राकृतिक तरीकों को अपनाएं और अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे हेल्दी रिचुअल्स शामिल करें, तो आपकी त्वचा भी लंबे समय तक जवान और चमकदार रह सकती है।  

Related News