21 MARSATURDAY2026 10:50:18 PM
Life Style

लाखों दिलों पर राज करने वाली फेमस यूट्यूबर की मौत, फ्लैट से मिला शव

  • Edited By Monika,
  • Updated: 27 Feb, 2026 02:01 PM
लाखों दिलों पर राज करने वाली फेमस यूट्यूबर की मौत, फ्लैट से मिला शव

नारी डेस्क : सोशल मीडिया की चमक-धमक के पीछे छिपा एक दर्दनाक सच सामने आया है। अपनी लाइफस्टाइल और व्लॉग वीडियोज से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली 21 वर्षीय फेमस यूट्यूबर बोनू कोमाली ने हैदराबाद के मणिकोंडा स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। इस खबर से सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है और उनके फैंस गहरे सदमे में हैं।

फ्लैट से मिला सुसाइड नोट, भावुक शब्दों ने किया इशारा

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से एक भावुक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बोनू कोमाली लंबे समय से मानसिक तनाव और भावनात्मक टूटन से जूझ रही थीं। नोट में टूटे दिल और अंदरूनी संघर्ष का जिक्र किया गया है, जिसने इस मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

 

37 दिनों का मानसिक संघर्ष, डायरी ने खोले राज

मूल रूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली बोनू कोमाली हैदराबाद में रहकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थीं। पुलिस को उनकी एक निजी डायरी भी मिली है, जिसमें बीते 37 दिनों के मानसिक संघर्ष का जिक्र है। डायरी के पन्नों में साफ झलकता है कि वह गहरे अवसाद (Depression) और मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। 21 फरवरी को लिखी गई एक एंट्री में उन्होंने लिखा था, "मुश्किल है, लेकिन उन्हें अपने दिल में सुरक्षित रखना सबसे बहादुरी भरा काम है जो आप कभी करेंगे… I am missing you man."

यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

 

ब्रेकअप का दर्द बना वजह?

पुलिस का शुरुआती अंदेशा है कि हालिया ब्रेकअप से बोनू कोमाली गहरे सदमे में थीं। डायरी में लिखे शब्द इस बात की ओर इशारा करते हैं कि वह अपने पुराने रिश्ते से बाहर नहीं आ पा रही थीं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यूट्यूब की दुनिया में बनाई थी खास पहचान

कम उम्र में ही बोनू कोमाली ने डिजिटल दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली थी। उनके लाइफस्टाइल, डेली रूटीन और पर्सनल व्लॉग्स युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनकी सादगी और ईमानदार कंटेंट के कारण उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग थी। अचानक आई इस खबर ने उनके चाहने वालों को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है।

यें भी पढ़ें : फेमस Actor का 53 साल की उम्र में निधन, इस गंभीर बीमारी ने लें ली जान

 

पुलिस की कार्रवाई जारी

हैदराबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। साथ ही उनके दोस्तों और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजहों को स्पष्ट किया जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
 

Related News