22 FEBSUNDAY2026 9:07:31 PM
Life Style

बॉलीवुड छोड़ने पर मुझे मजबूर किया गया इस फेमस Actress ने किया खुलासा

  • Edited By Monika,
  • Updated: 22 Feb, 2026 02:07 PM
बॉलीवुड छोड़ने पर मुझे मजबूर किया गया इस फेमस Actress ने किया खुलासा

नारी डेस्क : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार खुलकर बताया है कि उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री क्यों छोड़ी। एक्ट्रेस का कहना है कि वह कभी भी बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थीं, लेकिन हालात ऐसे बन गए कि उन्हें नए मौके तलाशने पड़े।

बॉलीवुड छोड़ने पर क्या बोलीं प्रियंका?

इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी। जब मैं हिंदी फिल्मों में काम कर रही थी, तब कई वजहों से मुझे लगने लगा था कि मैं लिमिटेड हो गई हूं। मैं आगे बढ़ना चाहती थी। मुझ पर ऐसे मौके ढूंढने का दबाव डाला गया, जो एक आर्टिस्ट के तौर पर मुझे एक्साइट करें। प्रियंका ने आगे बताया कि इसी दबाव और नए अवसरों की तलाश ने उन्हें अमेरिका में काम करने के लिए प्रेरित किया।

PunjabKesari

हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों से प्यार

प्रियंका ने दोनों इंडस्ट्री के फर्क पर बात करते हुए कहा कि वह किसी एक को चुनना नहीं चाहतीं। मुझे इंडियन फिल्में बहुत पसंद हैं। मैं भारत वापस आकर खुश होती हूं। हॉलीवुड और बॉलीवुड का कल्चर अलग है, लेकिन अब मेरा दिमाग दोनों तरह से काम कर सकता है। यह मेरे लिए एक यूनिक और मजेदार अनुभव है।

यें भी पढ़ें : Kidney Patients Alert! किडनी खराब है तो न खाएं ये फल

 

हॉलीवुड में कैसे शुरू हुआ सफर?

प्रियंका ने साल 2012 में हॉलीवुड में कदम रखा और टीवी शो Quantico से इंटरनेशनल पहचान बनाई। इसके बाद वह Baywatch, The Matrix Resurrections और Citadel जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आईं।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

प्रियंका जल्द ही फिल्म The Bluff में दिखाई देंगी, जो 25 फरवरी को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह S. S. Rajamouli की अगली फिल्म Varanasi में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ Mahesh Babu होंगे। यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होगी।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

 

प्रियंका चोपड़ा का यह बयान साफ करता है कि बॉलीवुड छोड़ना उनका सपना नहीं, बल्कि परिस्थितियों का नतीजा था। आज वह दोनों इंडस्ट्री में संतुलन बनाकर काम कर रही हैं और एक सच्ची ग्लोबल स्टार की पहचान बना चुकी हैं।
 

Related News