13 MARFRIDAY2026 9:39:40 PM
Life Style

66 की उम्र में Actress बनने वाली हैं मां बोली, मैं Pregnant हूं मुझे सुनकर अच्छा लगा..

  • Edited By Monika,
  • Updated: 13 Mar, 2026 06:59 PM
66 की उम्र में Actress बनने वाली हैं मां बोली, मैं Pregnant हूं मुझे सुनकर अच्छा लगा..

नारी डेस्क : बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस Neena Gupta एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर फैल रही अफवाहें हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि 66 साल की नीना गुप्ता मां बनने वाली हैं। अब इन खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए मजाकिया अंदाज में सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

PunjabKesari

मीडिया से बातचीत में Neena Gupta ने साफ कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। जब उनसे उनके लुक और सोशल मीडिया पर किए जा रहे कमेंट्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “बस अब यही कसर बाकी रह गई थी, एक रियल लाइफ ‘बधाई हो’। उन्होंने आगे बताया कि लोग जिस चीज को ‘बेबी बंप’ समझ रहे हैं, उसकी असल वजह कुछ और ही है। नीना गुप्ता ने कहा, कोई ‘बधाई हो’ वाली बात नहीं है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। दरअसल उस दिन मैंने जो साड़ी पहनी थी, उसका कपड़ा काफी मोटा था, जिसकी वजह से मैं इवेंट में थोड़ी भारी लग रही थी।

यें भी पढ़ें : अफगानिस्तान की लड़कियों की मां बनने की उम्र कितनी है? फर्टिलिटी रेट जानकर रह जाएंगे हैरान

देश की बदलती सोच पर भी ली चुटकी

इस पूरे मामले को लेकर Neena Gupta ने हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें यह चर्चा मजेदार लगी। उन्होंने कहा, “सच कहूं तो इस उम्र में प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही बातें मुझे काफी दिलचस्प लगती हैं। इससे लगता है कि एक देश के तौर पर हम बदल रहे हैं और लोगों की सोच भी अब पहले से ज्यादा खुली हो रही है।

शादी के रिसेप्शन से शुरू हुई चर्चा

दरअसल यह चर्चा तब शुरू हुई जब Neena Gupta हैदराबाद में साउथ सुपरस्टार Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुई थीं। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें वह साड़ी पहनकर पैपराजी को पोज देती नजर आ रही थीं। इन वीडियो पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि उनका पेट बढ़ा हुआ लग रहा है और क्या वह प्रेग्नेंट हैं। देखते ही देखते यह चर्चा तेजी से फैल गई और अफवाहों का रूप ले लिया।

यें भी पढ़ें : रोज इस तरीके से पिएं मेथी का पानी, नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे होगा साफ

हमेशा से अलग सोच के लिए जानी जाती हैं नीना

Neena Gupta की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही है। 80 के दशक में जब लिव-इन रिलेशनशिप और बिना शादी के मां बनने को समाज में स्वीकार नहीं किया जाता था, तब उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर Viv Richards के साथ अपने रिश्ते और बेटी Masaba Gupta को अकेले पालने का फैसला कर समाज की परंपराओं को चुनौती दी थी।

Related News