10 MARTUESDAY2026 8:58:08 PM
Life Style

बॉलीवुड Actor बने पिता, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

  • Edited By Monika,
  • Updated: 10 Mar, 2026 07:21 PM
बॉलीवुड Actor बने पिता, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

नारी डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता Randeep Hooda और उनकी पत्नी Lin Laishram के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। कपल के घर 10 मार्च 2026 को एक नन्ही बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी को खुद रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस और दोस्तों ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया।

शेयर की खास तस्वीर

रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके पिता रणबीर हुड्डा अपनी नवजात पोती को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को और भी खास बनाती है यह बात कि जिस दिन उनकी बेटी का जन्म हुआ, उसी दिन रणदीप के पिता का भी जन्मदिन था। फोटो में उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है और तस्वीर पर 10 मार्च 2026 की तारीख भी लिखी हुई दिखाई दे रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

इमोशनल नोट में जताई खुशी

इस तस्वीर के साथ रणदीप हुड्डा ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई। आज जब मैं पिता बना हूं, पापा, आपके लिए मेरी प्रशंसा और भी गहरी हो गई है। और सबसे जरूरी बात – लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक छोटी बच्ची और जीवन भर का प्यार।

फैंस दे रहे बधाइयां

जैसे ही रणदीप हुड्डा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आया, फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी। कई लोगों ने “Congratulations”, “God bless the baby” और “नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं” जैसे कमेंट्स किए। कुछ फैंस ने बच्ची को ‘लिटिल एंजल’ और ‘प्रिंसेस’ कहकर अपनी खुशी जाहिर की।

PunjabKesari

पिछले साल नवंबर में दी थी गुड न्यूज

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने नवंबर 2025 में सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अपनी शादी की सालगिरह पर उन्होंने एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “प्यार, रोमांच और अब… एक छोटा सा वाइल्ड वन आने वाला है।” इसके बाद से दोनों अक्सर प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते रहे थे।

यें भी पढ़ें : मशहूर Actress का 65 साल की उम्र में निधन, कैंसर ने ली जान

 

2023 में हुई थी शादी

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2011 में Naseeruddin Shah के थिएटर ग्रुप में हुई थी। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी करने का फैसला लिया।

Related News