20 APRMONDAY2026 11:43:37 AM
Life Style

परलोक में भी पिता को मिले आराम, इसलिए बेटों ने शव के साथ दफना दी 1.5 करोड़ की कार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Apr, 2026 10:15 AM
परलोक में भी पिता को मिले आराम, इसलिए बेटों ने शव के साथ दफना दी 1.5 करोड़ की कार

नारी डेस्क: हमने अकसर यही सुना है कि इंसान खाली हाथ इस दुनिया में आता है और खाली हाथ ही इस दुनिया से चला जाता है, लेकिन चीन में एक भव्य अंतिम संस्कार ने इस धारणा काे ही बदल रख दिया।  एक परिवार ने अपने मृत रिश्तेदार के साथ एक लग्जरी मर्सिडीज-बेंज कार को दफना दिया, जिसे देख दुनिया हैरान रह गई।  इससे फिजूलखर्ची और पर्यावरण पर इसके प्रभाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना लियाओनिंग प्रांत में घटी, जहां जिन परिवार के मुखिया का निधन हो गया, उन्हे कारों को बेहद शौंक था। ऐसे में बेटों ने अपनी पिता की महंगी कार को उनके साथ ही कब्र में दफना दिया। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में एक खुदाई मशीन को कार को खोदे गए गड्ढे में उतारते हुए और फिर उसे मिट्टी से ढकते हुए दिखाया गया है।कथित तौर पर, यह गाड़ी एक Mercedes-Benz S450L थी, जिसकी कीमत लगभग 1.5 मिलियन युआन (लगभग 1.49 करोड़ रुपये) थी। इस पर '8888' नंबर प्लेट भी लगी थी, जिसे चीनी संस्कृति में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है; इस बात ने इस घटना को और भी अधिक महत्वपूर्ण बना दिया।  


हालांकि परिवार का इरादा पारंपरिक मान्यताओं से जुड़ा था जिसके तहत मृतक के साथ परलोक में जाने के लिए कुछ चीज़ें भेंट की जाती हैं लेकिन इस काम के बड़े पैमाने पर होने की वजह से इसकी कड़ी आलोचना हुई। सोशल मीडिया के कई यूज़र्स ने इसे फिजूलखर्ची और पर्यावरण के लिए नुकसानदेह बताया, खासकर इसमें इस्तेमाल हुए संसाधनों को देखते हुए। वहीं, यूज़र्स के एक तबके ने इस कदम का बचाव करते हुए इसे मृतक के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक निजी और सांस्कृतिक तरीका बताया। 


 वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद स्थानीय अधिकारियों ने दखल दिया और इस काम को 'सामंती अंधविश्वास' का एक रूप बताते हुए ऐसी प्रथाओं के खिलाफ चेतावनी दी। नागरिक मामलों के विभाग ने पुष्टि की कि परिवार को फटकार लगाई गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बाद में परिवार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। अब उन्हें आर्थिक जुर्माना भरना पड़ सकता है और साथ ही दफनाए गए वाहन को बाहर निकालने, उस जगह की सफाई करने और आसपास के पर्यावरण को पहले जैसा बनाने का खर्च भी उठाना पड़ सकता है।

Related News