25 JULSATURDAY2026 6:40:12 PM
Life Style

Dipika Kakar के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ICU में भर्ती हैं एक्टर के पिता

  • Edited By Monika,
  • Updated: 29 May, 2026 04:50 PM
Dipika Kakar के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ICU में भर्ती हैं एक्टर के पिता

नारी डेस्क : दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम की फैमिली पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक तरफ दीपिका के कैंसर का इलाज चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनके सुसर की हालत काफी नाजुक है। दरअसल, बीते कुछ दिन पहले शोएब के पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया जहां दीपिका के ससुर को ICU में रखा गया। दीपिका की ननद सबा का कहना है कि डॉक्टर्स का कहना है कि हम गारंटी नहीं दे सकते कि आपके पापा पहले की तरह ठीक हो जाएंगे। इसीलिए प्लीज पापा के लिए दुआ कीजिए, ताकि वो ठीक हो जाए।

वहीं शोएब ने अब्बा की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि इंटरनल ब्लीडिंग बढ़ गई है, साथ ही उनके दाएं तरफ के शरीर ने रिस्पांड करना बंद कर दिया है। शोएब ने बताया कि पापा की कंडीशन इतनी अच्छी नही है क्योंकि पहले जब ऐसा हुआ था तो सिर्फ क्लॉट था जिसकी वजह से उन्हें पैरेलाइड हो गया था पर वह बात कर रहे थे और जल्दी रिकवर भी कर गए थे। मगर इस बार उन्हें ब्लीडिंग ज्यादा हो गई है। जिस वजह से वह बोल नहीं पा रहे है और शरीर के दाएं तरफ तकलीफ ज्यादा है। अच्छी बात है बीपी नॉर्मल है। मगर पापा ने रिएक्ट करना बंद कर दिया है, डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसे केस में यह होना स्वाभाविक है, सेंसेज काम करना बंद कर देते हैष अभी उनकी एंडोस्कोपी होनी हैं जिससे सिर में जमा ब्लड निकाला जा सकें।

PunjabKesari

लेकिन उससे पहले सूजन कम होने और ब्लीडिंग पूरी तरह रुकने का एक-दो दिन इंतजार करेंगे। उनके पिता पहला स्ट्रोक आने के बाद से खून पतला करने वाली दवा ले रहे थे और किसी भी सर्जरी से 4-5 दिन या 1 हफ्ता पहले इस दवा को बंद करने की जरूरत होती है। इसलिए भी एंडोस्कॉपी कुछ दिन बाद की जाएगी। शोएब ने फैंस से अपने पिता के लिए दुआ करने को कहा है। उनका कहना है कि जो हज गए है, वो मेरा, दीपिका और पापा का नाम लेकर अल्लाह के घर में दुआ करें।

यें भी पढ़ें : 20 साल बाद Japan ने लगाया भारतीय आम पर Ban , बात टिकी विश्वास पर

 

बता दें कि शोएब के पिता को यह दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक आया है। पहली बार जब शोएब के पिता को साल 2021 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इस पहले स्ट्रोक के कारण उनके शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त (paralysed) हो गया था लेकिन एक बार फिर उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया है। इस मुश्लिक वक्त में दीपिका ससुर की पूरी सेवा कर रही है। दीपिका भले ही खुद बीमार है लेकिन अपने ससुर का अस्पताल भी पूरा ध्यान रख रही है।

Related News