04 AUGTUESDAY2026 4:20:43 PM
Nari

बारिश में सिंदूर फैलने की टेंशन खत्म! अपनाएं ये आसान हैक्स

  • Edited By Monika,
  • Updated: 04 Aug, 2026 11:57 AM
बारिश में सिंदूर फैलने की टेंशन खत्म! अपनाएं ये आसान हैक्स

नारी डेस्क : शादीशुदा महिलाओं के लिए सिंदूर सिर्फ एक श्रृंगार नहीं, बल्कि प्यार, विश्वास और वैवाहिक जीवन का प्रतीक भी होता है। खासकर सावन के महीने में महिलाएं रोजाना सिंदूर लगाना शुभ मानती हैं। लेकिन मानसून के मौसम में बढ़ी हुई नमी, पसीना और बारिश की वजह से सिंदूर जल्दी फैल जाता है या फीका पड़ने लगता है। ऐसे में बार-बार उसे ठीक करना पड़ता है, जिससे पूरा लुक भी खराब हो सकता है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझती हैं, तो कुछ आसान ब्यूटी हैक्स अपनाकर अपने सिंदूर को लंबे समय तक टिकाए रख सकती हैं।

सिंदूर लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह सुखाएं

गीले बाल या पसीने वाली स्कैल्प पर लगाया गया सिंदूर जल्दी फैल सकता है। इसलिए नहाने या बाल धोने के बाद पहले बालों और मांग को पूरी तरह सूखने दें। इसके बाद ही सिंदूर लगाएं। साथ ही, जरूरत से ज्यादा सिंदूर लगाने से बचें, क्योंकि अधिक मात्रा में लगाया गया सिंदूर फैलने की संभावना बढ़ जाती है।

PunjabKesari

अच्छी क्वालिटी का लिक्विड या वॉटरप्रूफ सिंदूर चुनें

अगर पाउडर सिंदूर बारिश या पसीने में जल्दी फैल जाता है, तो लिक्विड या वॉटरप्रूफ सिंदूर बेहतर विकल्प हो सकता है। यह आमतौर पर ज्यादा देर तक टिका रहता है और नमी का असर भी कम पड़ता है। सिंदूर खरीदते समय हमेशा अच्छी क्वालिटी और भरोसेमंद ब्रांड का ही चुनाव करें।

मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें

अगर आप मेकअप करती हैं, तो उसे पूरा करने के बाद हल्का-सा सेटिंग स्प्रे चेहरे पर करें। इससे मेकअप लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है और नमी की वजह से जल्दी नहीं फैलता। ध्यान रखें कि स्प्रे सीधे सिंदूर पर बहुत ज्यादा न पड़े।

येें भी पढ़ें : मुंह के बार-बार होने वाले छालों को न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत

 

एलोवेरा जेल की मदद लें

एलोवेरा जेल सिंदूर को एक जगह टिकाने में मदद कर सकता है। इसके लिए मांग में बहुत हल्की मात्रा में एलोवेरा जेल लगाएं, उसे कुछ सेकंड सूखने दें और फिर ऊपर से सिंदूर लगाएं। इससे सिंदूर ज्यादा देर तक सेट रह सकता है।

PunjabKesari

मांग को बार-बार हाथ लगाने से बचें

कई बार अनजाने में बाल ठीक करते समय हाथ मांग पर लग जाता है, जिससे सिंदूर फैल सकता है। इसलिए कोशिश करें कि बार-बार बालों या मांग को न छुएं, खासकर जब बाहर नमी या बारिश का मौसम हो।

छाता या स्कार्फ का करें इस्तेमाल

अगर आपको बारिश में बाहर जाना है, तो छाता, दुपट्टा या स्कार्फ का इस्तेमाल करें। इससे बारिश की बूंदें सीधे मांग पर नहीं पड़ेंगी और सिंदूर लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा।

यें भी पढ़ें : दिल को लंबे समय तक हेल्दी रखना है तो रोज खाएं ये 1 फल, नहीं आएगा Heart Attack

 

ध्यान रखें ये बातें

गीले बालों पर सिंदूर न लगाएं।
हमेशा अच्छी क्वालिटी का सिंदूर ही इस्तेमाल करें।
जरूरत से ज्यादा सिंदूर लगाने से बचें।
अगर स्कैल्प पर ज्यादा पसीना आता है, तो पहले उसे साफ और सूखा लें।

PunjabKesari

मानसून में थोड़ी-सी सावधानी और सही तरीके अपनाकर आप सिंदूर को पूरे दिन खूबसूरती से लगाए रख सकती हैं। सही प्रोडक्ट का चुनाव, सूखी स्कैल्प और कुछ आसान ब्यूटी हैक्स न सिर्फ सिंदूर को फैलने से बचाएंगे, बल्कि आपका पूरा लुक भी लंबे समय तक फ्रेश और आकर्षक बनाए रखेंगे।

Related News