06 AUGTHURSDAY2026 7:09:49 AM
Life Style

डेटिंग ऐप्स से क्यों दूर हो रही है Gen Z? सर्वे में सामने आई बड़ी वजह

  • Edited By Monika,
  • Updated: 05 Aug, 2026 01:47 PM
डेटिंग ऐप्स से क्यों दूर हो रही है Gen Z? सर्वे में सामने आई बड़ी वजह

नारी डेस्क : डेटिंग ऐप्स ने पिछले कुछ वर्षों में रिश्ते बनाने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया था। लेकिन अब युवाओं का रुझान इन ऐप्स से कम होता दिखाई दे रहा है। हाल ही में Forbes के एक सर्वे में सामने आया है कि बड़ी संख्या में Gen Z और Millennials अब डेटिंग ऐप्स से दूरी बना रहे हैं। विशेषज्ञ इस बदलाव को "Dating App Burnout" यानी डिजिटल डेटिंग से होने वाली मानसिक थकान का नाम दे रहे हैं।

सर्वे में क्या हुआ खुलासा?

5,000 से अधिक युवाओं पर किए गए सर्वे में पाया गया कि 80% Millennials और 79% Gen Z डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल कम कर रहे हैं या उन्हें छोड़ने का फैसला कर चुके हैं। वहीं, ब्रिटेन की मीडिया रेगुलेटर एजेंसी Ofcom की रिपोर्ट भी इस ट्रेंड की पुष्टि करती है।

PunjabKesari

क्यों कम हो रहा है डेटिंग ऐप्स का क्रेज?

विशेषज्ञों के अनुसार, युवा अब इन ऐप्स पर मिलने वाले अनुभवों से निराश हो चुके हैं। 
इसकी प्रमुख वजहें हैं, फर्जी (Fake) प्रोफाइल
Ghosting यानी अचानक बातचीत बंद कर देना
बेजान और औपचारिक चैट
लगातार Swiping से मानसिक थकान
रिश्तों में भरोसे और भावनात्मक जुड़ाव की कमी
युवाओं का मानना है कि डेटिंग ऐप्स ने रिश्तों को एक "स्वाइप कल्चर" तक सीमित कर दिया है।
जहां गहरे और वास्तविक संबंध बनाना मुश्किल होता जा रहा है।

यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

लोकप्रिय डेटिंग ऐप्स के यूजर्स भी घटे

रिपोर्ट के मुताबिक, कई बड़े डेटिंग ऐप्स के यूजर्स में गिरावट दर्ज की गई है।
Tinder के लगभग 5.9 लाख यूजर्स कम हुए।
Bumble ने करीब 3.6 लाख यूजर्स खोए।
Hinge के लगभग 1.3 लाख यूजर्स घटे।

PunjabKesari

भारत में क्या है स्थिति?

भारत के मेट्रो और टियर-1 शहरों में डेटिंग ऐप्स अभी भी काफी लोकप्रिय हैं। अनुमान है कि करीब 40% शहरी युवा नए लोगों से मिलने, दोस्त बनाने या पार्टनर खोजने के लिए इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अब भारत में भी Dating App Burnout का असर देखने को मिल रहा है और कई युवा डिजिटल डेटिंग की बजाय वास्तविक मुलाकातों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

अब कैसे बना रहे हैं नए रिश्ते?

डेटिंग ऐप्स से दूरी बनाने के बाद युवा अब इन तरीकों से नए लोगों से जुड़ रहे हैं
दोस्तों और परिचितों के जरिए नए लोगों से मिलना
डांस, फिटनेस और सोशल क्लब जॉइन करना
कम्युनिटी इवेंट्स और हॉबी क्लास में हिस्सा लेना
ग्रुप एक्टिविटीज और वर्कशॉप्स में शामिल होना
आमने-सामने बातचीत को अधिक भरोसेमंद मानना
समान रुचियों वाले लोगों से वास्तविक मुलाकातें करना।

PunjabKesari

क्या है Dating App Burnout?

Dating App Burnout ऐसी स्थिति है, जब लगातार प्रोफाइल देखने, मैच मिलने और बातचीत करने के बावजूद संतोषजनक रिश्ता न बनने से व्यक्ति मानसिक रूप से थकान, तनाव और निराशा महसूस करने लगता है। यही कारण है कि अब बड़ी संख्या में युवा ऑनलाइन डेटिंग की बजाय वास्तविक दुनिया में रिश्ते बनाने को बेहतर विकल्प मान रहे हैं।

Related News