20 APRMONDAY2026 11:27:39 AM
Life Style

रात को जुड़वा बेटियों को अपना पास सुलाया और सुबह कर दी हत्या, कातिल पिता ने खुद दी पुलिस को सूचना

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Apr, 2026 09:41 AM
रात को जुड़वा बेटियों को अपना पास सुलाया और सुबह कर दी हत्या, कातिल पिता ने खुद दी पुलिस को सूचना

नारी डेस्क:  कहते हैं बेटियां का सबसे अच्छा दोस्त उनका पिता होता है। वह पूरी दुनिया में भरोसा भी अपने पिता पर ही करती है, लेकिन इस भरोसे को एक पिता ने तोड़ दिया। पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों रिद्धि, सिद्धि की हत्या कर दी।  आरोपी ने पहले   गला घोंटा और फिर चाकू से गला रेत दिया। हैरानी तो इस बात की है उसने खुद फोन पर पुलिस को इसकी सूचना दी। 


आरोपी ने खुद दी पुलिस को सूचना

यह दर्दनाक घटना घटी उत्तर प्रदेश के कानपुर में । पुलिस ने बताया-  "19 अप्रैल को सुबह लगभग 04:30 बजे, UP-112 के माध्यम से सूचना मिली कि नौबस्ता पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में, एक पिता ने अपनी लगभग 11 साल की दो नाबालिग जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और साक्ष्य जुटाए हैं।" आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। मृत बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


CCTV फुटेज में आखिरी बार दिखी लड़कियां

पुलिस अधिकारी ने कहा- "दोनों बच्चियों के शव घर के अंदर मिले, उनके गले पर कटने के निशान थे। इस घटना के संबंध में, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चियों की मां रेशमा ने बताया कि उसका आरोपी पति कुछ समय से बेरोजगार था जिस कारण उसे शराब की लत लग गई थी। घटना के वक्त मां अपने 6 साल के बेटे के साथ एक कमरे में थी जबकि शशि अपनी दोनों जुड़वां बेटियों के साथ दूसरे कमरे में था। CCTV फुटेज की जांच से पता चला कि रात करीब ढाई बजे तक दोनों बच्चियां जीवित थीं. क्योंकि शशि एक बेटी को शौचालय ले जाते हुए कैमरे में कैद हुआ था।


आर्थिक तंगी के कारण मारी बेटियां

आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले उसने बेटियों के खाने में नींद की गोलियां मिला दी थीं, जब बच्चियां गहरी नींद में सो गईं और बेहोश जैसी हो गईं तब उसने पहले उनका गला घोंटा और फिर एक दिन पहले ही बाजार से खरीदे गए धारदार चाकू से उनका गला रेत दिया। आरोपी ने अपनी बेटियों के भविष्य की चिंता को हत्या का कारण बताया है लेकिन पुलिस इसे आर्थिक तंगी मानसिक बीमारी और शक की सनक का मिला-जुला परिणाम मान रही है। 


 

Related News