नारी डेस्क: जहां एक तरफ पूरा देश भोपाल की ट्विशा और ग्रेटर नोएडा की दीपिका के लिए इंसाफ मांग रहा है तो वहीं दूसरी तरफ एक और देश की बेटी दहेज के दानवाें का शिकार हो गई। मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में 21 साल की एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है और उनका कहना है कि उनकी बेटी ने सुसाइड नहीं किया है बल्कि उसे मारा गया है।

पिछले साल ही हुई थी पलक की शादी
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान पलक रजक के रूप में हुई है, जो ग्वालियर में मुरार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरैया पुरा की रहने वाली थी। उसकी शादी 14 अप्रैल, 2025 को हुई थी और कथित तौर पर 12 मई को उसने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से करीब 20 मिनट पहले पलक रजक ने पिता को आखिरी कॉल किया था, उसने कहा था कि पापा, ससुराल में मुझसे कोई बात नहीं करता। तीन दिन से खाना नहीं खाया, कार और सोने की चैन मांगते हैं, लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं, मुझे ले जाओ नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे। इसके 20 मिनट बाद उसके पति अमित का फोन आया कि पलक ने फांसी लगा ली है।
कार और सोने की मांग कर रहे थे ससुराल वाले
मृतका के परिवार वालों के बयानों के आधार पर, ससुराल वालों पर लगातार गाड़ी की मांग करने, उसका 'स्त्रीधन' (निजी संपत्ति) अपने पास रख लेने और ताने मारकर लगातार उसका उत्पीड़न करने के आरोप सामने आए हैं। महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के 3-4 महीने के भीतर ही उसके ससुराल वालों ने उसे ताने मारना और गाड़ी की मांग करना शुरू कर दिया था, जिससे उसे बहुत ज़्यादा मानसिक पीड़ा हुई। इसके बारे में वह अक्सर अपने परिवार वालों से बात करती थी। इसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।" सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थी, उनकी रील्स पर हजारों-लाखों व्यूज आते थे ।

रील में बयां किया था अपना दर्द
मौत के बाद जब उसके अकाउंट की जांच हुई, तो कई ऐसी पोस्ट सामने आईं, जो उसके मानसिक तनाव और टूटन की ओर इशारा कर रही थीं। एक रील में उसने Panic Attack, Anxiety, Sleepless Nights, Continuous Crying और Depression जैसे शब्द लिखे थे, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बेहद परेशान थी। पलक के पिता, मोहर सिंह ने आरोप लगाया- "मेरी बेटी ने मुझे बताया था कि उसके ससुराल वाले एक कार की मांग कर रहे थे। मैं उनसे बार-बार बात करता था, लेकिन कुछ दिनों बाद वे फिर अपनी पुरानी हरकतों पर उतर आते थे उसके साथ मारपीट करते थे और उसे ताने मारते थे।" उन्होंने आगे कहा- "पुलिस ने कहा है कि वे जांच कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटना फिर कभी किसी और की बेटी के साथ न हो। उसके ससुर सरकारी कर्मचारी हैं।" यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब युवा और नई शादीशुदा महिलाओं के साथ दहेज से जुड़े उत्पीड़न के मामलों की खबरें लगातार बढ़ रही हैं।
इससे पहले दो बेटियों ने भी गंवाई जान
इस महीने की शुरुआत में, 33 साल की ट्विशा शर्मा, जिन्होंने दिसंबर 2025 में भोपाल के रहने वाले समर्थ सिंह से शादी की थी, ने कथित तौर पर 12 मई को आत्महत्या कर ली। उनके परिवार ने ससुराल वालों पर मानसिक उत्पीड़न और दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके पति और सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। एक अन्य मामले में, दीपिका नाम की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई; आरोप है कि वह ग्रेटर नोएडा में अपने ससुराल वालों के घर की छत से गिर गई थी। उसके परिवार द्वारा दहेज की माँग को लेकर लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद, पुलिस ने उसके पति ऋतिक और ससुर मनोज को संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत गिरफ़्तार कर लिया।