
नारी डेस्क : घर पर आते थे गर्लफ्रेंड के लव लेटर्स, घर जाने के लिए मांगता था पैसे, अनुपम खेर ने शादी से पहले अपने और किरण खेर की जिंदगी से जुड़ा इंटरव्यू में एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। अनुपम खेर और किरण खेर की शादी को 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन इनकी लव स्टोरी आज भी लोगों को काफी दिलचस्प लगती है। अनुपम ने इंटरव्यू में बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उनकी गर्लफ्रेंड के लव लेटर्स यानी प्रेम भरी चिट्ठियां भी किरण के घर पहुंचा करती थीं और तो और घर लौटने के लिए टैक्सी के पैसे भी किरण से लेता था।

बता दें की अनुपम कि किरण से पहली मुलाकात चंडीगढ़ के थिएटर डिपार्टमेंट में हुई थी। उस समय किरण उनसे एक साल सीनियर थीं। अनुपम ने कहा कि कॉलेज में किरण काफी पॉपुलर थीं। वह बैडमिंटन खेलती थीं, इंग्लिश प्ले करती थीं और हर कोई उन्हें जानता था। मुझे लगता था कि किरण मेरे पहुंच से काफी दूर हैं और मैंने कभी नहीं सोचा था कि आगे चलकर हम दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठेंगे।
दोनों मुंबई आ गए थे, लेकिन उस समय दोनों की जिंदगी अलग रास्तों पर चल रही थी। किरण खेर की शादी बिजनेसमैन गौतम बेरी से हो चुकी थी और उनका एक बेटा भी था। वहीं अनुपम खेर कि एक गर्लफ्रेंड थी। अनुपम ने बताया कि उस दौर में वह अक्सर किरण खेर के घर जाया करते थे। आर्थिक तंगी की वजह से कई बार वह किरण से घर लौटने के लिए टैक्सी के पैसे भी लिया करते थे। इसी बिच धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती और मजबूत होती गई। बता दें की उसी दौरान उनकी जिंदगी में मुश्किल समय चल रहा था। अनुपम अपने रिश्ते में परेशान थे और दूसरी तरफ किरण खेर भी अपनी शादीशुदा जिंदगी में कठिन दौर से गुजर रही थीं। उस समय दोनों करीब आए, परदोनों ने कभी नहीं सोचा था कि प्यार हो जाएगा और शादी कर लेंगे।

सबसे दिलचस्प बात बताते हुए अनुपम खेर ने कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड पहले मेरे सारे लेटर्स यहां तक कि मेरी गर्लफ्रेंड के भी, सब उनके घर पर ही जाते थे। तभी मैं बोलता हूं कि कुछ भी हो सकता है। मुझे नहीं पता था कि एक दिन हमें प्यार हो जाएगा और हम शादी कर लेंगे। अब हमारी शादी को 41 साल हो गए हैं। बता दें कि अनुपम खेर और किरण खेर ने साल 1985 में शादी की थी। दोनों ने मिलकर सिकंदर खेर की परवरिश की। आज भी यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है।