22 JULWEDNESDAY2026 7:34:54 AM
Life Style

Sonam Wangchuk पर सवाल सुनते ही उलझीं Mannara Chopra, कहा- मुझे नहीं पता…

  • Edited By Monika,
  • Updated: 20 Jul, 2026 11:34 AM
Sonam Wangchuk पर सवाल सुनते ही उलझीं Mannara Chopra, कहा- मुझे नहीं पता…

नाीर डेस्क : 'बिग बॉस 17' फेम एक्ट्रेस Mannara Chopra इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में गोवा में आयोजित एक इवेंट के दौरान उनसे सोशल एक्टिविस्ट Sonam Wangchuk की हंगर स्ट्राइक को लेकर सवाल पूछा गया। सवाल सुनते ही एक्ट्रेस असहज नजर आईं और उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता... मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती।" उनका यह जवाब कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

दरअसल, इवेंट के दौरान पैपराजी ने Mannara Chopra से Sonam Wangchuk के आंदोलन पर उनकी राय जाननी चाही। बातचीत के दौरान आमिर खान की फिल्म '3 Idiots' का भी जिक्र किया गया, क्योंकि फिल्म के लोकप्रिय किरदार 'फुंसुख वांगड़ू' की प्रेरणा Sonam Wangchuk को माना जाता है। हालांकि, Mannara सवाल को ठीक तरह से समझ नहीं पाईं और उन्होंने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने Mannara को यह कहते हुए ट्रोल किया कि उन्हें देश के चर्चित सामाजिक मुद्दों की जानकारी होनी चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स उनके समर्थन में भी उतरे और कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए हर विषय की जानकारी होना जरूरी नहीं है, इसलिए बिना वजह उन्हें निशाना बनाना सही नहीं है।

वीडियो में Shiv Thakare भी Mannara के साथ नजर आए। वह उन्हें सवाल समझाने की कोशिश करते दिखाई दिए, लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस ने यही कहा कि उन्हें इस विषय की जानकारी नहीं है और वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं।

अगर Mannara Chopra के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में तेलुगु फिल्म 'Prema Geema Jantha Nai' से अभिनय की शुरुआत की थी। इसी साल उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'Zid' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद वह 'Bigg Boss 17' में नजर आईं, जहां उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। हाल ही में वह टीवी के कुकिंग रियलिटी शो 'Laughter Chefs' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Related News