14 MARSATURDAY2026 4:34:59 PM
Nari

‘Tattihar’ गाने पर बढ़ा विवाद, रैपर Badshah की गिरफ्तारी की मांग

  • Edited By Monika,
  • Updated: 14 Mar, 2026 03:21 PM
‘Tattihar’ गाने पर बढ़ा विवाद, रैपर Badshah की गिरफ्तारी की मांग

नारी डेस्क : मशहूर सिंगर और रैपर Badshah इन दिनों अपने नए गाने ‘टटिहरी’ को लेकर बड़े विवाद में घिर गए हैं। गाना रिलीज होते ही इस पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगने लगा, जिसके बाद मामला तेजी से बढ़ गया। अब इस विवाद में हरियाणा महिला आयोग भी सख्त रुख अपनाते हुए कानूनी कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ गया है।

आयोग के सामने पेश नहीं हुए सिंगर

दरअसल, ‘टटिहरी’ गाने से जुड़े विवाद को लेकर Haryana State Commission for Women ने बादशाह को 13 मार्च को आयोग के सामने पेश होने के लिए बुलाया था। लेकिन तय समय पर सिंगर आयोग के सामने पेश नहीं हुए। उनकी तरफ से वकील पहुंचे और उन्होंने दलील दी कि प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से बादशाह उपस्थित नहीं हो सके। इसके साथ ही आयोग से सुनवाई के लिए आगे की तारीख देने की मांग की गई।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : पुरुषों की इन आदतों से महिलाओं में बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर का खतरा

गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश

वकील की इस दलील पर आयोग की अध्यक्ष Renu Bhatia नाराज हो गईं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बादशाह तय समय तक पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने पंचकूला और पानीपत के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर सिंगर की गिरफ्तारी की जाए और उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए, ताकि वे देश छोड़कर बाहर न जा सकें। आयोग का कहना है कि महिलाओं की गरिमा के खिलाफ किसी भी तरह की सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

विवाद बढ़ने पर बादशाह ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। साथ ही सिंगर ने बताया कि विवाद को देखते हुए उन्होंने अपना गाना सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा लिया है। हालांकि माफी के बावजूद महिला आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रखी है।

Related News