14 MARSATURDAY2026 1:24:10 PM
Nari

फेयरनेस क्रीम ने डैमेज कर दी लड़की की Kidney, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 14 Mar, 2026 12:19 PM
फेयरनेस क्रीम ने डैमेज कर दी लड़की की Kidney, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

नारी डेस्क:  चेहरे को गोरा करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ फेयरनेस क्रीम सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं। खासकर बिना ब्रांड वाली क्रीम में मौजूद हानिकारक केमिकल, जैसे मरकरी (पारा), किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं और मेंब्रेनस नेफ्रोपैथी जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ा सकते हैं।33 साल की कानपुर की महिला ने रंग गोरा करने के लिए मुंबई से एक ऑनलाइन क्रीम खरीदी। शुरुआत में महिला ने सोचा कि यह सामान्य क्रीम है और इसका कोई खतरा नहीं है। लेकिन 15–20 दिन इस्तेमाल करने के बाद उसके चेहरे और पैरों में सूजन आ गई। डर के कारण महिला तुरंत डॉक्टर के पास गई। जांच में पता चला कि उसके किडनी फंक्शन में समस्या शुरू हो गई थी और उसके यूरिन में प्रोटीन की मात्रा असामान्य रूप से बढ़ गई थी। डॉक्टर ने बताया कि महिला की समस्या मेंब्रेनस नेफ्रोपैथी की शुरुआत थी।

फेयरनेस क्रीम और किडनी का कनेक्शन

सभी फेयरनेस क्रीम खतरनाक नहीं होतीं, लेकिन बिना ब्रांड वाली और ऑनलाइन खरीदी गई क्रीम में हानिकारक केमिकल्स होने का खतरा अधिक रहता है। इन क्रीमों में मरकरी (Mercury) की अधिक मात्रा हो सकती है। यह किडनी में नेल वन एंटीबॉडी पैदा करता है, जिससे किडनी के फिल्टर काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। नतीजतन, किडनी ठीक से काम नहीं करती और प्रोटीन यूरिन के माध्यम से बाहर आने लगता है। इसलिए क्रीम खरीदते समय लेबल में मरकरी या पारे (Mercury) की मात्रा जरूर देखें।

क्या गुर्दे की पथरी सर्जरी के बिना खुद निकल सकती है? जानें डॉक्टरों के असरदार उपाय

मेंब्रेनस नेफ्रोपैथी और बढ़ती समस्या

गणेश शंकर विद्यार्थी सुपर स्पेशलिटी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. युवराज गुलाटी के अनुसार, महीने में लगभग 50 ऐसे मामले आते हैं जहां मेंब्रेनस नेफ्रोपैथी का पता चलता है। इस बीमारी में गुर्दे असामान्य रूप से प्रोटीन को यूरिन के माध्यम से छोड़ने लगते हैं। ब्लड और यूरिन में प्रोटीन का स्तर सामान्य से लगभग 10 गुना अधिक हो सकता है। अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो यह किडनी फेलियर तक जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  इस विटामिन की कमी से बढ़ जाता है डायबिटीज का खतरा?

सावधानी और बचाव के तरीके

हमेशा ब्रांडेड और प्रमाणित फेयरनेस क्रीम का ही इस्तेमाल करें। ऑनलाइन क्रीम खरीदते समय लेबल और सामग्री ध्यान से पढ़ें। अगर क्रीम इस्तेमाल करने के बाद चेहरे या शरीर में सूजन, लालिमा या खुजली हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। नियमित रूप से किडनी की जांच कराते रहें, खासकर यदि आप किसी भी तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।

PunjabKesari

चेहरे को गोरा करने की चाहत में बिना ब्रांड या सस्ते क्रीम का इस्तेमाल करना आपके किडनी हेल्थ के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। हमेशा सुरक्षित, ब्रांडेड और डॉक्टर-अनुमोदित उत्पाद का ही उपयोग करें।  

Related News