18 MAYMONDAY2026 1:13:59 AM
Nari

इन तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं बेहद प्यार करने वाली, रिश्तों में भर देती हैं खुशियां

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 13 May, 2026 05:02 PM
इन तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं बेहद प्यार करने वाली, रिश्तों में भर देती हैं खुशियां

 नारी डेस्क:  Numerology के अनुसार हर व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व उसके मूलांक से जुड़ा माना जाता है। कुछ मूलांक ऐसे होते हैं, जिनसे जुड़ी लड़कियां बेहद भावुक, केयरिंग और रिश्तों को दिल से निभाने वाली मानी जाती हैं। कहा जाता है कि ये अपने प्यार और अपनापन से पार्टनर की जिंदगी को खुशियों से भर देती हैं। अंक ज्योतिष में खासतौर पर मूलांक 2 को प्रेम, भावनाओं और रिश्तों से जोड़कर देखा जाता है। इस मूलांक वाली लड़कियां अपने शांत और स्नेही स्वभाव की वजह से लोगों का दिल आसानी से जीत लेती हैं।

किन तारीखों में जन्मी लड़कियों का होता है मूलांक 2

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक पर चंद्रमा का प्रभाव होता है। यही वजह है कि ये लड़कियां स्वभाव से काफी संवेदनशील, भावुक और रिश्तों को अहमियत देने वाली होती हैं।

अच्छी पत्नी साबित होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पति की बदल देती हैं किस्मत

चंद्रमा का प्रभाव बनाता है इन्हें खास

मूलांक 2 को चंद्रमा से जुड़ा माना जाता है। चंद्रमा शांति, कोमलता और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस मूलांक की लड़कियों में भी यही गुण देखने को मिलते हैं। ये लड़कियां किसी भी रिश्ते को बहुत संभालकर निभाती हैं। इनका स्वभाव लड़ाई-झगड़े से दूर रहने वाला होता है और ये हर समस्या को प्यार और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करती हैं।

प्यार जताने का तरीका होता है बेहद खास

मूलांक 2 वाली लड़कियां अपने रिश्तों को दिल से निभाती हैं। ये अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों और जरूरतों का भी खास ध्यान रखती हैं। जब उनका साथी परेशान या उदास होता है, तो ये उसे समझने और भावनात्मक सहारा देने की पूरी कोशिश करती हैं। इनके लिए रिश्तों में भरोसा और अपनापन सबसे ज्यादा मायने रखता है।

ये भी  पढ़ें:   पर्दे पर मां बनकर दिल जीतने वाली ये मशहूर एक्ट्रेसेस, आज भी लोगों के दिलों में हैं जिंदा

छोटी-छोटी बातों में दिखता है रोमांस

इन लड़कियों का रोमांटिक अंदाज भी काफी अलग माना जाता है। ये बड़े दिखावे की बजाय छोटी-छोटी बातों में प्यार जताना पसंद करती हैं। कभी पार्टनर की पसंद याद रखना, छोटे सरप्राइज देना या मुश्किल समय में साथ खड़े रहना ये सब इनके स्वभाव का हिस्सा होता है। यही वजह है कि इनके रिश्ते अक्सर मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले माने जाते हैं।

PunjabKesari

पति की जिंदगी में भर देती हैं खुशियां

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 वाली महिलाएं शादी के बाद अपने पार्टनर और परिवार का बेहद ध्यान रखती हैं। अपने केयरिंग और समझदार स्वभाव की वजह से ये घर में प्यार और सुकून का माहौल बनाए रखने की कोशिश करती हैं। इन्हें अपने साथी की पसंद-नापसंद और जरूरतों का पूरा ध्यान रहता है, जिससे रिश्तों में गहराई बनी रहती है।

किन मूलांक वालों के साथ बनती है अच्छी जोड़ी?

अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 2 वालों की जोड़ी मूलांक 1, 2, 6 और 7 वाले लोगों के साथ अच्छी मानी जाती है। कहा जाता है कि इन मूलांक के लोगों के बीच आपसी समझ, भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास मजबूत होता है, जिससे रिश्ते लंबे समय तक टिके रहते हैं।
 

 

 

Related News