23 APRTHURSDAY2026 12:57:14 PM
Life Style

नीम करोली बाबा की तस्वीर ने बदला इस फेमस Actress का नजरिया

  • Edited By Monika,
  • Updated: 23 Feb, 2026 06:33 PM
नीम करोली बाबा की तस्वीर ने बदला इस फेमस Actress का नजरिया

नारी डेस्क : हॉलीवुड की सुपरस्टार और अकादमी पुरस्कार विजेता जूलिया रॉबर्ट्स ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी आध्यात्मिक यात्रा किसी चमत्कार या नाटकीय घटना से नहीं, बल्कि नीम करोली बाबा की एक साधारण तस्वीर से शुरू हुई। भारत सदियों से यात्रियों, विचारकों और कलाकारों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है, और इस लिस्ट में जूलिया रॉबर्ट्स जैसे ग्लोबल सितारे भी शामिल हैं। जूलिया ने बताया कि उनकी हिंदू धर्म में रुचि और आध्यात्मिक जिज्ञासा उसी तस्वीर को देखकर जगी।

वह पल जिसने बदल दी जूलिया की सोच

‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ शो में जूलिया ने साझा किया कि नीम करोली बाबा की तस्वीर ने उन्हें तुरंत गहन जुड़ाव का अनुभव कराया। उन्होंने कहा, "मेरी उनसे कोई मुलाकात नहीं हुई थी, न ही किसी तरह की बातचीत या अध्ययन किया था, बस एक सहज आत्मीयता का अनुभव था।

PunjabKesari

नीम करोली बाबा से जुड़ा रोचक अनुभव

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे बाबा से कभी मिली हैं, तो जूलिया ने बताया कि उनका देहांत तस्वीर देखने से पहले ही हो चुका था। उन्होंने आगे कहा कि जीवन के महत्वपूर्ण बदलाव अक्सर नाटकीय ढंग से नहीं आते, बल्कि धीरे-धीरे हमारे व्यक्तित्व और सोच को आकार देते हैं। बाद में जूलिया रॉबर्ट्स भारत की यात्रा पर गईं और कैंची धाम की यात्रा ने उनके हिंदू दर्शन के प्रति जुड़ाव को और गहरा कर दिया।

यें भी पढ़ें : वैष्णो देवी जाने वाले भक्त पहले जान लें ये नियम नहीं तो भरना पड़ सकता भारी जुर्माना

 

प्रोडक्शन कंपनी का नाम भी हिन्दू परंपरा से जुड़ा

जूलिया ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी का नाम ‘रेड ओम फिल्म्स’ रखा है। ओम, हिंदू धर्म में पवित्र अक्षर माना जाता है और इसे सृष्टि की सार्वभौमिक ध्वनि का प्रतीक माना जाता है। जूलिया रॉबर्ट्स ने अपने परिवार के साथ भारत में मंदिरों का दौरा भी किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनकी आध्यात्मिक यात्रा सिर्फ विचारों तक सीमित नहीं रही बल्कि व्यावहारिक अभ्यास तक फैली।

Related News