19 FEBTHURSDAY2026 3:22:37 PM
Nari

बिना मेकअप भी चमकेगा चेहरा, बदलते मौसम में अपनाएं 6 स्किन केयर टिप्स

  • Edited By Monika,
  • Updated: 19 Feb, 2026 01:26 PM
बिना मेकअप भी चमकेगा चेहरा, बदलते मौसम में अपनाएं 6 स्किन केयर टिप्स

नारी डेस्क : मौसम करवट ले रहा है। सर्दियों के बाद अब बसंत (Spring) की ओर कदम बढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, हवा में धूल-मिट्टी, परागकण और नमी भी बढ़ने लगती है, जिसका सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। इस मौसम में अगर स्किन केयर रूटीन में सही बदलाव न किए जाएं, तो चेहरा डल, रूखा और बेजान दिखने लगता है। लेकिन अगर आप समय रहते स्किन केयर ट्रांजिशन कर लें, तो बिना मेकअप भी चेहरे पर कुदरती निखार बना रह सकता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए 6 जरूरी स्किन केयर टिप्स, जो आपकी त्वचा को अंदर से रिपेयर कर ग्लोइंग बनाएंगे।

डेड स्किन को कहें बाय-बाय (Exfoliation)

सर्दियों के दौरान चेहरे पर डेड स्किन जमा हो जाती है, जिससे त्वचा फीकी दिखने लगती है। इसे हटाने के लिए हफ्ते में 1–2 बार हल्का एक्सफोलिएशन जरूरी है। AHAs या BHAs वाले लिक्विड एक्सफोलिएंट्स बिना रगड़े डेड स्किन हटाते हैं और स्किन को साफ, स्मूद व ब्राइट बनाते हैं।

PunjabKesari

टोनर और सीरम का ‘जादू’

चेहरा साफ करने के बाद स्किन की नमी लौटाना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए विटामिन-C और हाइलूरोनिक एसिड वाला टोनर इस्तेमाल करें। साथ ही, ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट या विटामिन-C जैसे एंटीऑक्सीडेंट सीरम स्किन को प्रदूषण से बचाते हैं, रंगत निखारते हैं और दाग-धब्बों को हल्का करते हैं।

यें भी पढ़ें : बिना सोचे-समझे कच्चा लहसुन खाते हैं तो हो जाएं सावधान, जानें इसके नुकसान

अब भारी क्रीम को कहें अलविदा

सर्दियों में इस्तेमाल की जाने वाली हैवी क्रीम अब स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकती है। बदलते मौसम में लाइट, जेल-बेस्ड मॉइस्चराइज़र अपनाएं। इससे पोर्स बंद नहीं होंगे और पिंपल्स या चिपचिपी स्किन की समस्या से बचाव होगा।

PunjabKesari

सनस्क्रीन है सबसे जरूरी

भले ही धूप तेज न लगे, लेकिन इस मौसम में UV किरणें ज्यादा असरदार होती हैं। रोजाना बाहर निकलने से पहले SPF 50 वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह टैनिंग, पिगमेंटेशन और समय से पहले एजिंग से त्वचा को बचाता है।

यें भी पढ़ें : Chia Seeds हर किसी के लिए नहीं हैं फायदेमंद, इन लोगों को करना चाहिए परहेज

एलर्जी और प्रदूषण से करें बचाव

बसंत में हवा में परागकण (Pollen) बढ़ जाते हैं, जिससे खुजली, जलन या रैशेज हो सकते हैं। ऐसे में एलोवेरा, कैमोमाइल जैसे ठंडक देने वाले इंग्रीडिएंट्स वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें। दिन में 1–2 बार फेस मिस्ट का छिड़काव करने से स्किन फ्रेश बनी रहती है।

PunjabKesari

होंठों का भी रखें खास ख्याल

धूप का असर सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, होंठों पर भी पड़ता है। इसलिए साधारण लिप बाम की जगह SPF वाला लिप बाम लगाएं, ताकि होंठ फटने से बचें और लंबे समय तक सॉफ्ट व पिंक बने रहें।

अब वक्त है सर्दियों की सुस्ती छोड़कर स्किन को नई ताजगी देने का। हल्का एक्सफोलिएशन, सही सीरम और सनस्क्रीन के नियमित इस्तेमाल से आप गर्मी शुरू होने से पहले ही अपनी त्वचा को हेल्दी बना सकते हैं। फिर देखिए, कैसे बिना किसी मेकअप के भी आपका चेहरा कुदरती तौर पर दमकता नजर आएगा।

Related News