11 MARWEDNESDAY2026 7:38:27 PM
Nari

रमजान में छाया Hina Khan का ट्रेडिशनल स्टाइल, सूट से लेकर साड़ी तक हर लुक ने जीता दिल

  • Edited By Monika,
  • Updated: 11 Mar, 2026 06:16 PM
रमजान में छाया Hina Khan का ट्रेडिशनल स्टाइल, सूट से लेकर साड़ी तक हर लुक ने जीता दिल

नारी डेस्क : हीना खान इस समय रमजान और इफ्तारी में बिजी हैं। आए दिन वह इवेंट में नजर आ रही है। हाल ही में एक इवेंट में पहुंची हीना खान साड़ी में नजर आई। हीना खान ने साड़ी के साथ लोन्ग जैकेट पहनी थी जिसका इस समय काफी ट्रैंड भी है। वैसे साड़ी से ज्यादा हीना खान सूट में प्यारी लगती हैं।

PunjabKesari

एक इवेंट के दौरान हीना खान ब्लैक सूट में नजर आई लोगों को हीना खान का सूट और ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स दोनों ही पसंद आए। इसके साथ हीना ने प्रिंटेड दुपट्टा कैरी किया था।

PunjabKesari

रमजान में एक इफ्तारी इवेंट में हीना खान ने व्हाइट अनारकली सूट पहना था जिस पर गोल्डन वर्क था। हीना का ये सूट जितना हैवी था उतना ही आईकैची भी।

PunjabKesari

रमजान की शुरुआत में भी हीना खान ने पर्पल कलर के हैवी सूट में कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इस सूट में हीना बहुत ग्लोइंग भी नजर आ रही थी।

PunjabKesari

हीना खान की ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ यैलो ब्लाउज का कंट्रास्ट आपको कैसा लगा। साड़ी में गोल्डन ही वर्क था। व्हाइट की तरह हीना की इस रेड साड़ी के भी खूब चर्चे हुए थे। हीना खान ने साथ में डीप वी क्लीवेज ब्लाउज कैरी किया था। आपको हीना का ड्रेसअप कैसा लगता है हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

 

Related News