10 APRFRIDAY2026 7:21:03 PM
Nari

Isha Ambani की 12 लाख की ड्रेस ने लूटी महफिल, Nita Ambani का ट्रेडिशनल अंदाज भी रहा खास

  • Edited By Monika,
  • Updated: 10 Apr, 2026 01:17 PM
Isha Ambani की 12 लाख की ड्रेस ने लूटी महफिल, Nita Ambani का ट्रेडिशनल अंदाज भी रहा खास

नारी डेस्क: Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) के आर्ट हाउस में आयोजित खास आर्ट प्रीव्यू इवेंट में एक बार फिर अंबानी परिवार की मां-बेटी ने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया। जहां एक ओर नीता अंबानी अपने सिग्नेचर साड़ी लुक में नजर आईं, वहीं ईशा अंबानी ने मॉडर्न और लग्जरी अंदाज से महफिल लूट ली।

12.75 लाख की ड्रेस में ईशा अंबानी बनीं सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

इस खास मौके पर Isha Ambani ने फ्रेंच लग्जरी ब्रांड Chanel की ब्लैक-एंड-व्हाइट लॉन्ग ड्रेस पहनी, जिसकी कीमत करीब ₹12,75,800 बताई जा रही है। स्लीवलेस राउंड नेक डिजाइन, सेंटर में ब्लैक लाइनिंग और बॉर्डर डिटेलिंग और प्लीटेड स्कर्ट, जो वॉक के दौरान खूबसूरत फ्लो देती है। उनका पूरा लुक क्लासी, मॉडर्न और बेहद एलिगेंट नजर आया।

PunjabKesari

स्टाइलिंग में भी नहीं छोड़ी कोई कमी

स्टाइलिंग में भी ईशा अंबानी ने कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने लुक को Chanel के फॉल/विंटर कलेक्शन के यूनिक मेकअप पैलेट बैग से कंप्लीट किया, जो उनके आउटफिट के साथ परफेक्टली मैच कर रहा था। इसके साथ डायमंड ईयररिंग्स, ब्लैक हील्स, सटल मेकअप और मिडिल पार्टेड पोनीटेल ने उनके पूरे लुक को और निखार दिया। उनका अंदाज हेड-टू-टो पॉलिश्ड और सोफिस्टिकेटेड वाइब देता नजर आया।

PunjabKesari

नीता अंबानी का ट्रेडिशनल लुक भी रहा आकर्षण का केंद्र

वहीं Nita Ambani ने अपनी पहचान के मुताबिक एलिगेंट साड़ी लुक चुना। बेज और ग्रीन शेड की फ्लोरल साड़ी, रंग-बिरंगे पक्षियों की खूबसूरत डिजाइनिंग और ओपन पल्लू स्टाइल किया। उनका लुक क्लास, ग्रेस और रॉयल्टी का बेहतरीन उदाहरण रहा।

PunjabKesari

जूलरी ने बढ़ाया रॉयल टच

नीता अंबानी ने अपने लुक को हीरे और मोती की जूलरी से स्टाइल किया
लेयर्ड पर्ल नेकलेस
स्टड ईयररिंग्स
कंगन और माथे पर बिंदी
सटल मेकअप और खुले बालों ने उनके ट्रेडिशनल चार्म को और निखार दिया।

PunjabKesari

देसी vs मॉडर्न: सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

इस इवेंट में मां-बेटी का अलग-अलग स्टाइल देखने को मिला, नीता अंबानी का देसी और क्लासिक अंदाज और ईशा अंबानी का मॉडर्न और लग्जरी लुक। हालांकि, इस बार बाजी ईशा अंबानी ने मार ली और उनकी 12 लाख से ज्यादा कीमत वाली ड्रेस चर्चा का मुख्य विषय बन गई।

PunjabKesari

फैशन टिप्स: आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

हल्के रंगों और एलिगेंट प्रिंट वाली साड़ी चुनें
ओवर एक्सेसरीज से बचें, स्टेटमेंट जूलरी पहनें
सटल डिजाइन की लॉन्ग ड्रेस ट्राई करें
कंफर्टेबल और स्टाइलिश फुटवियर चुनें
नेचुरल मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल अपनाएं।

Related News