नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट हमेशा ही अपने स्टाइलिश और सादगी भरे लुक की वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दोनों लोकमत एनुअल सेलिब्रेशन में पहुंचे, जहां गौरी ने 7,600 रुपये का रंग-बिरंगा फिरन सेट पहना और अपनी सादगी और देसी अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया।
गौरी का स्टाइलिश और सादगी भरा लुक
गौरी स्प्रैट किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह अक्सर आमिर के साथ इवेंट्स में नजर आती हैं और अपने सिंपल लेकिन ग्रेसफुल लुक से सबका दिल जीत लेती हैं। इस बार भी उनका रेड कार्पेट लुक स्टनिंग था। उन्होंने अपने फिरन सेट को बिना किसी एक्स्ट्रा एसेसरीज के स्टाइल किया और इसे आत्मविश्वास के साथ कैरी किया।

पहना आइवरी फिरन सेट
गौरी ने इस इवेंट के लिए प्रीमरोज आइवरी कलर का फिरन सेट चुना। यह सेट लूज फिटेड पैटर्न और फ्लोरल डिजाइन के साथ था, जो उसे गर्मियों में भी आरामदायक और आकर्षक बनाता है।
डिटेल्स
V नेकलाइन के साथ फ्लोरल बेल से सजावट। स्ट्रेट फिट कुर्ते में बेल स्लीव्स, लूज फिटिंग और फ्लोइ टच। कुर्ते और स्लीव्स के बॉर्डर पर फ्लोरल पैटर्न। साइड्स में कलरफुल पैटर्न और सेंटर का एरिया प्लेन। प्लीटेड पैंट्स पर भी फ्लोरल बूटियां।
कुर्ता और फिरन में अंतर
फिरन कश्मीर की पारंपरिक ड्रेस है, जो ढीली-ढाली और पूरे शरीर को कवर करती है, आमतौर पर मोटे कपड़े और ऊन से बनी होती है। वहीं, कुर्ता अलग-अलग डिजाइन और हल्के फैब्रिक से बनता है। गौरी का यह कुर्ता फिरन से इंस्पायर है, लेकिन हल्के और breathable फैब्रिक के कारण गर्मियों में भी आराम से पहना जा सकता है।

गर्मियों के लिए बेस्ट ऑप्शन
गौरी की तरह का फिरन सेट गर्मियों में पहनने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। हल्का और breathable फैब्रिक गर्मी से बचाता है। ढीला-ढाला फिट दिनभर आरामदेह रहता है। डिजाइन में एक्सपेरिमेंट करके क्लासी लुक बनाया जा सकता है। पैंट्स या प्लाजो के साथ पेयर करके अलग स्टाइल मिलती है।
सॉफ्ट पेस्टल और समर-फ्रेंडली कलर चुनें।
स्टाइलिंग को रखा मिनिमल
गौरी ने अपने लुक के साथ स्टाइलिंग को भी सिंपल रखा। दोनों हाथों में ब्रेसलेट खुले बाल, जिससे इयररिंग्स नजर नहीं आए बेज सैंडल और एक एंकलेट नेचुरल लिप्स और हल्का काजल।
आमिर का कैजुअल लुक
जहां गौरी का देसी और स्टाइलिश लुक सबका ध्यान खींच रहा था, वहीं आमिर खान ने कैजुअल लुक अपनाया।

बेसिक राउंड नेक टी-शर्ट
डार्क ब्लू डेनिम
ब्लैक शूज और ब्लैक एंड वाइट चश्मा दोनों ने एक-दूसरे का लुक बेहतरीन तरीके से कॉम्प्लिमेंट किया, जिससे यह रेड कार्पेट लुक सबको बेहद पसंद आया।