
नारी डेस्क: घरेलू बाजार में कमजोर मांग के बीच साेमवार को सोना- चांदी ने एक बार फिर अपनी चमक खो दी। । आज बाजार खुलते ही कीमतों में गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.06% गिरकर यानी 1641 रुपये गिरावट के साथ 1,52,968 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,54,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
48,000 से अधिक सस्ता हुआ साेना
इस साल जनवरी महीने में सोना का एमसीएक्स पर लाइफ टाइम हाई लेवल 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस स्तर से वर्तमान रेट की तुलना करें, तो सोना अभी भी 48,379 रुपये सस्ता मिल रहा है। वहीं एमसीएक्स पर पहली बार चांदी का वायदा भाव 4 लाख रुपये के पार निकला गया था। चांदी में और भी अधिक गिरावट आई है, जो अपने उच्चतम स्तर से लगभग 1.81 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है। ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता और मांग में कमी के कारण कीमती धातुओं के दाम गिर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट खरीदा।
चांदी में भी गिरावट
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह तक सोना 1,51,655 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर है। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 4,786.90 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी 1.99 प्रतिशत या 5,110 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,53,453 रुपये पर की थी। दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,54,089 रुपये था।