12 JULSUNDAY2026 6:08:57 PM
Life Style

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, हफ्ते में दूसरी बार लगा आम आदमी को झटका

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 May, 2026 08:24 AM
आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, हफ्ते में दूसरी बार लगा आम आदमी को झटका

नारी डेस्क: आम आदमी को आए दिन नए झटके लग रहे हैं। अब मंगलवार को  पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे 90 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि की गयी। एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाये गये है। इस वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत अब 90.67 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। 
 

यह भी पढ़ें:  Suicide करने से पहले जज की बहू ने लिखा था आखिरी मैसेज
 

इससे पहले, शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाये गये थे। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। 
 

यह भी पढ़ें:  अपने तीन बच्चों को आग से बचाते वक्त खुद जिंदा जल गई महिला
 

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक 96 पैसे बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गयी। वहीं डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 82 पैसे बढ़कर 104.49 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। 

Related News