
नारी डेस्क: 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में 33 साल की ट्विशा शर्मा का शव मिलने के कुछ दिनों बाद, उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर कई 'एंटी-मॉर्टम' चोटों (यानी मौत से पहले लगी चोटों) का ज़िक्र है, जो किसी भारी चीज़ से लगी चोटों के कारण हो सकती हैं।" एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अपनी मौत से लगभग एक हफ़्ता पहले ही ट्विशा ने गर्भपात (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ़ प्रेग्नेंसी) करवाया था। रिपोर्ट के नतीजों से पता चलता है कि उनकी मौत फंदे से लटकने के कारण हुई।
यह भी पढ़ें: तलाक के बाद मौनी रॉय के Ex Husband ने शेयर किया पहला पोस्ट
दहेज के कारण ट्विशा को किया गया प्रताड़ित
ट्विशा के पति समर्थ सिंह, जो भोपाल में एक क्रिमिनल लॉयर हैं और उनकी सास गिरिबाला सिंह, जो एक रिटायर्ड जज हैं, पर मध्य प्रदेश पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर कथित तौर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि ट्विशा को दहेज के लिए "शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित" किया जा रहा था। एक बयान में, ट्विशा की मां रेखा शर्मा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उनकी बेटी को "लगातार मानसिक क्रूरता, भावनात्मक प्रताड़ना, शारीरिक शोषण, अप्राकृतिक यौन संबंध, ज़बरदस्ती नशीले पदार्थों का सेवन कराने और दहेज से जुड़े दबाव का सामना करना पड़ा।"
मॉडल थी ट्विशा
परिवार ने यह भी दावा किया है कि ट्विशा ने अपनी मौत से पहले कई बार "अपनी शादीशुदा ज़िंदगी की मुश्किलों और डर" के बारे में बताया था। ट्विशा जो उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थीं, पहले एक मॉडल के तौर पर काम करती थीं और 2012 में उन्होंने 'मिस पुणे' का खिताब जीता था। बाद में उन्होंने मार्केटिंग के क्षेत्र में काम किया, जिसके बाद करीब पांच महीने पहले उनकी शादी समर्थ से हो गई। ट्विशा 12 मई की रात को कटारा हिल्स इलाके में समर्थ के घर पर मृत पाई गईं शादी के बाद वह वहीं रह रही थीं।
यह भी पढ़ें: अपने तीन बच्चों को आग से बचाते वक्त खुद जिंदा जल गई महिला
दोस्त और मां के सामने बयां किया था दर्द
14 मई को ट्विशा के घर वालों को भेजे स्क्रीनशॉट सामने आये। ट्विशा ने मां को मैसेज में लिखा था- समर्थ पृछता है कि मेरे पेट में किसका बच्चा है। मेरा जीवन नर्क हो गया है, ये सब बहुत निर्दयी है, आप मुझे यहां से आकर ले जाओ। इससे पहले ट्विशा ने अपने दोस्त के साथ चैट में बात करते हुए लिखा था- मैं फंस गई हूं यार, तू मत फंसना। उन्होंने आगे लिखा कि वह ज्यादा बात नहीं कर सकती और सही समय आने पर कॉल करेगी। इस चैट के सामने आने के बाद मायके पक्ष के आरोपों को और बल मिला है। परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ट्विशा खुद को ससुराल में असहज और असुरक्षित महसूस करने लगी थी।