18 MAYMONDAY2026 8:10:52 PM
Life Style

दिल दहला देने वाला हादसा, अपने तीन बच्चों को आग से बचाते वक्त खुद जिंदा जल गई महिला

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 May, 2026 05:52 PM
दिल दहला देने वाला हादसा, अपने तीन बच्चों को आग से बचाते वक्त खुद जिंदा जल गई महिला

नारी डेस्क: कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई थी, जब एक हादसे में मां और बेटे का शव एक दूसरे से चिपका मिला था। इस तस्वीर ने पूरे देश को रूला दिया था। जहां उस हादसे में मां लाख कोशिशों के बावजूद अपने बच्चे को नहीं बचा पाई तो वहीं एक हादसा ऐसा भी हुआ जहां मां अपने बच्चों को बचाते- बचाते खुद आग की लपेटों में समा गई। इस मां के बलिदान को हर कोई सलाम कर रहा है। 

PunjabKesari
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हाल ही में  एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक घर आग की चपेट में आ गया, ऐसे में एक मां के निस्वार्थ व साहसी कार्य को दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस क्लिप में एक महिला को एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत की छत पर फंसा हुआ दिखाया गया है, जबकि नीचे की किसी मंज़िल पर लगी आग से धुआं ऊपर की ओर उठ रहा है। उसने अपने तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करने के लिए 30 मिनट तक उस घने धुएं के बीच संघर्ष किया। 

PunjabKesari
सबसे पहले महिला ने अपने एक साल के बच्चे को एक चादर में लपेटा और उसे गली के दूसरी ओर रहने वाले अपने पड़ोसियों तक पहुंचा दिया। बच्चे को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के बाद, पड़ोसियों ने दोनों इमारतों के बीच एक सीढ़ी लगा दी। इसके चलते, वह महिला अपनी दो छोटी बेटियों को भी सुरक्षित जगह पर पहुंचाने में कामयाब रही। लेकिन धुएं और आग में फंस जाने के कारण उसकी स्वयं मृत्यु हो गई। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। 

Related News