नारी डेस्क: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते सोने और चांदी के व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना सुबह करीब 11 बजे 1,58,697 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 150 रुपये या 0.09 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं दूसरी तरफ चांदी भी 2,71,627 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 259 रुपये या 0.10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: इस विटामिन की कमी से सिर के बाल हो जाते हैं पतले
पहले महंगा फिर सस्ता हुआ सोना
इस सफेद धातु की कीमतों में पहले 2.55 प्रतिशत या 6,937 रुपये तक की गिरावट आई थी, जिससे यह दिन के कारोबार में 2,64,949 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, सत्र के दौरान अब तक इसने 2,74,145 रुपये का उच्चतम स्तर भी छुआ, जिसमें 2,259 रुपये या 0.83 प्रतिशत की बढ़त हुई। विश्लेषकों ने बताया कि US डॉलर के मजबूत होने और US ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी के कारण वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि US में उम्मीद से कहीं ज़्यादा आए महंगाई के आंकड़ों ने इस साल US फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को कम कर दिया है।
साेने में आ रही है गिरावट
सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है जबकि चांदी तेजी के साथ ट्रेड कर रही है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 710 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,220 रुपये पर आ गया। इसी तरह 22 कैरेट वाला गोल्ड 650 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,200 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 18 कैरेट वाला गोल्ड 530 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,170 रुपये पर था।
यह भी पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री से आई Shocking News, फिल्म प्रोड्यूसर ने नदी में कूदकर कर लिया Suicide
अलग- अलग शहरों में सोने के दाम
शहर 24K 22K 18K
दिल्ली ₹156370 ₹143350 ₹117320
मुंबई ₹156220 ₹143200 ₹117170
कोलकाता ₹156220 ₹143200 ₹117170
चेन्नई ₹160910 ₹147500 ₹123100
लखनऊ ₹156370 ₹143350 ₹117320
कानपुर ₹156370 ₹143350 ₹117320
पटना ₹156270 ₹143250 ₹117220