23 APRTHURSDAY2026 12:57:08 PM
Life Style

कौन हैं फरमान खान? महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा के पति का टीवी और मॉडलिंग से है कनेक्शन

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 12 Mar, 2026 04:10 PM
कौन हैं फरमान खान? महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा के पति का टीवी और मॉडलिंग से है कनेक्शन

नारी डेस्क: महाकुंभ मेले के दौरान रुद्राक्ष की माला बेचते हुए अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा भोसले इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक्टर और मॉडल फरमान खान से शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसके बाद से लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर फरमान खान कौन हैं और उनका बैकग्राउंड क्या है।

केरल के मंदिर में की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा और फरमान खान ने केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित एक मंदिर में सादे समारोह में शादी की। बताया जा रहा है कि परिवार की नाराजगी के कारण दोनों ने केरल जाकर शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद दोनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर केरल पुलिस से भी संपर्क किया था। शादी की वायरल तस्वीरों में मोनालिसा लाल साड़ी और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं, जबकि फरमान खान सफेद धोती और कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं।

कौन हैं फरमान खान?

फरमान खान महाराष्ट्र के रहने वाले एक्टर और मॉडल हैं। उन्होंने कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में काम किया है और क्षेत्रीय सिनेमा से भी जुड़े रहे हैं। इसके अलावा उनका टीवी इंडस्ट्री से भी कुछ जुड़ाव बताया जाता है। हालांकि वह अभी तक बड़े स्तर पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुए थे, लेकिन मोनालिसा से शादी के बाद अचानक वह चर्चा में आ गए हैं।

फेसबुक के जरिए हुई थी पहली मुलाकात

बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान खान की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। फरमान के अनुसार, भले ही दोनों की मुलाकात कुछ महीनों पहले हुई हो, लेकिन उन्हें लगता है कि यह रिश्ता बहुत पुराना और गहरा है।

ये भी पढ़ें:  27 साल की कम उम्र में Famous एक्टर का निधन, बचपन में ही जीत लिया था दर्शकों का दिल

परिवार को मंजूर नहीं था रिश्ता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के रिश्ते को परिवार की तरफ से मंजूरी नहीं मिली थी। इसकी वजह यह थी कि दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं। खबरों के अनुसार, मोनालिसा के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और उन्होंने उनकी शादी किसी और से कराने की कोशिश भी की थी। लेकिन परिवार के विरोध के बावजूद मोनालिसा और फरमान ने साथ रहने का फैसला किया।

मोनालिसा ने ही किया था पहले प्रपोज

फरमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि मोनालिसा ने ही सबसे पहले उन्हें प्रपोज किया था। शुरुआत में उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था, लेकिन बाद में मोनालिसा की भावनाओं को समझते हुए उन्होंने रिश्ते को स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और आखिरकार शादी करने का फैसला कर लिया।

महाकुंभ मेले से मिली थी मोनालिसा को पहचान

मोनालिसा भोसले उस समय चर्चा में आई थीं जब वह प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान रुद्राक्ष की माला बेचते हुए नजर आई थीं। उनकी भूरी आंखें और सादगी भरा अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि वह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस वायरल वीडियो के बाद मोनालिसा को रातोंरात पहचान मिल गई और वह लगातार सुर्खियों में बनी रहीं।

लगातार चर्चा में है यह शादी

मोनालिसा और फरमान खान की शादी इन दिनों सोशल मीडिया और खबरों में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग जहां इस रिश्ते को प्यार की मिसाल बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे लेकर अलग-अलग राय भी दे रहे हैं।  

Related News