14 APRTUESDAY2026 4:56:48 PM
Life Style

वानखेड़े स्टेडियम में ‘बेबो’ का हाई वोल्टेज ड्रामा, भीड़ से घिरीं करीना कपूर, वीडियो वायरल

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 14 Apr, 2026 01:38 PM
वानखेड़े स्टेडियम में ‘बेबो’ का हाई वोल्टेज ड्रामा, भीड़ से घिरीं करीना कपूर, वीडियो वायरल

 नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए IPL मैच के दौरान सुर्खियों में आ गईं। एक वायरल वीडियो में वह गुस्से और असहज हालत में नजर आ रही हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। परिवार के साथ मैच देखने पहुंचीं करीना कपूर करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर और जेह, और सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान के साथ मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं। पूरा पटौदी परिवार इस दौरान मैच का आनंद लेता नजर आया।

लिफ्ट के पास फैंस की भारी भीड़

मैच खत्म होने के बाद जब करीना परिवार के साथ स्टेडियम से बाहर निकल रही थीं, तब लिफ्ट के पास अचानक फैंस की भीड़ जमा हो गई। लोग बिना अनुमति के तस्वीरें लेने लगे, जिससे वहां माहौल असहज हो गया और करीना और उनका परिवार भीड़ में घिर गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

वीडियो में दिखा करीना का गुस्सा

वायरल वीडियो में करीना अपने स्टाफ पर नाराजगी जताती हुई नजर आईं। वह भीड़ को संभालने के तरीके पर सवाल करती दिखीं। इसी दौरान सैफ अली खान भी कहते सुने गए “यह क्या हो रहा है?” इसके बाद परिवार जल्द ही लिफ्ट में चला गया।

ये भी पढ़ें:  दीपिका कक्कड़ को एक लक्षण Ignore करने से हुआ स्टेज-2 लिवर कैंसर, जानें उनसे कहां हुई चूक

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ लोग इसे फैंस की गलत हरकत बता रहे हैं, तो कुछ सेलेब्रिटी की प्राइवेसी को लेकर बहस कर रहे हैं।

मैच का आनंद भी लिया परिवार ने

हालांकि पूरे विवाद के बीच, मैच के दौरान पटौदी परिवार काफी खुश और एन्जॉय करता हुआ भी नजर आया। करीना की कई तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें वह मैच का लुत्फ उठाती दिखीं। यह घटना एक बार फिर से सेलेब्रिटी प्राइवेसी और फैंस के व्यवहार पर सवाल खड़े करती है, जहां एक तरफ स्टार्स को प्यार मिलता है, वहीं दूसरी तरफ भीड़भाड़ कई बार असहज स्थिति पैदा कर देती है।  

Related News