14 APRTUESDAY2026 10:36:52 PM
Life Style

कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ के साथ उनके पति शोएब की भी हालत हुई खराब

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Apr, 2026 06:32 PM
कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ के साथ उनके पति शोएब की भी हालत हुई खराब

नारी डेस्क: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पिछले कुछ समय से बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। दीपिका को लिवर सिस्ट की समस्या दोबारा हो गई है, जिसका उनका लगातार इलाज चल रहा है। दर्द और तकलीफ में जी रही अपनी पत्नी को  हिम्मत देने के लिए शोएब  ने जो कदम उठाया वह काबीले तारीफ है। दीपिका की सेहत का पूरा ध्यान रखने के लिए उन्होंने अपने काम से भी ब्रेक ले लिया है। 


दीपिका कक्कड़  को हाल ही में लिवर में 1.3cm की गांठ होने का पता चला था, जिसके बाद से ही उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। हाल ही में  शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि कैसे पिछले कुछ हफ्ते उनके हॉस्पिटल का चक्कर लगाते हुए कटे हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ और टेस्ट और MRI कराने की सलाह दी है। शोएब ने बताया कि इन सब परेशनी के कारण  वह 10-12 दिनों से व्लॉग नहीं कर पाए। क्योंकि उनका सारा ध्यान दीपिका पर है।


शोएब ने बताया कि दीपिका को लेकर उन्हे हेल्थ एंग्जाइटी  होने लगी है। उन्होंने जब ये रात में सो रही होती है, इसके अगर पैरों में दर्द होता है, तो दीपिका से ज्यादा मुझे डर लगत है। ये सब बातें मैं दीपिका को बताता नहीं हूं, आज कह रहा हूं। पास में ये सब सुन रही दीपिका भावुक नजर आई। वह कहती हैं- मरीज से ज्यादा उसकी देखभाल करने वाले को परेशानी झेलनी पड़ती है। 


दरअसल दीपिका का  शरीर अभी कमज़ोर और संवेदनशील है, इसलिए छोटी-सी बीमारी भी बड़ा असर कर सकती है। क्योंकि सर्जरी और कैंसर ट्रीटमेंट (जैसे कीमोथेरेपी या दवाइयां) से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। कमजोर इम्युनिटी के कारण वायरस या बैक्टीरिया आसानी से हमला कर लेते हैं। रिकवरी का समय लंबा हो जाता है और इंफेक्शन ज्यादा गंभीर हो सकता है। ऐसे में उनको खास देखभाल की जरूरत है और उनके पति उनका खूब ख्याल रख रहे हैं।

Related News