18 FEBWEDNESDAY2026 1:48:43 PM
Life Style

वॉशरूम में चोरी-छिपे बनाया एक्ट्रेस का वीडियो, पैसे नहीं दिए तो वायरल करने की धमकी

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 18 Feb, 2026 10:35 AM
वॉशरूम में चोरी-छिपे बनाया एक्ट्रेस का वीडियो, पैसे नहीं दिए तो वायरल करने की धमकी

नारी डेस्क:  कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक कन्नड़ टीवी अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि स्टेडियम के वॉशरूम में उनका चोरी-छिपे वीडियो बनाया गया और बाद में उसी वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना उस समय की है जब अभिनेत्री तीन दिन तक चले एक सेलिब्रिटी महिला क्रिकेट इवेंट में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान वह स्टेडियम के अंदर बने वॉशरूम में गईं। आरोप है कि उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने गुप्त रूप से उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद यह वीडियो उनकी एक दोस्त के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजा गया। आरोपी ने पैसे की मांग करते हुए धमकी दी कि अगर उसे रकम नहीं दी गई तो वह वीडियो को सार्वजनिक कर देगा।

अश्लील कंटेंट होने का दावा

अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि भेजा गया वीडियो अश्लील है। आरोपी को यह गलतफहमी थी कि जिस इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसने वीडियो भेजा, वह खुद अभिनेत्री का ही अकाउंट है। इसी के जरिए उसने ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

पुलिस ने दर्ज किया केस

अभिनेत्री ने 13 फरवरी को पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मामले से जुड़े फोटो और वीडियो एक पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस उस इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच कर रही है, जिससे वीडियो भेजा गया था। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अकाउंट किसका है और कहां से ऑपरेट किया गया।

रियलिटी शो से मिली पहचान

बताया जा रहा है कि यह अभिनेत्री पहले एक रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं, जिसके बाद उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली थी।  

Related News