01 MARSUNDAY2026 6:56:01 PM
Nari

इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं Thalapathy Vijay? सोशल मीडिया से खुली अफेयर की चर्चाएं

  • Edited By Monika,
  • Updated: 01 Mar, 2026 05:08 PM
इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं Thalapathy Vijay? सोशल मीडिया से खुली अफेयर की चर्चाएं

नारी डेस्क : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Thalapathy Vijay इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पत्नी संगीता सोरनलिंगम द्वारा तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने की खबरों के बाद अब एक्टर के कथित अफेयर को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं।

तलाक की खबरों के बीच अफेयर की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने 26 साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। तलाक की अर्जी में विजय के किसी अभिनेत्री के साथ कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का जिक्र होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, कोर्ट दस्तावेज़ों में किसी भी एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर किस एक्ट्रेस का नाम?

इसी बीच सोशल मीडिया पर साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री Trisha Krishnan का नाम जोड़ा जा रहा है। यूज़र्स पुराने इंटरव्यू, इवेंट फोटोज़ और फिल्मों के क्लिप्स शेयर कर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, इन अफवाहों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यें भी पढ़ें : फेमस एक्टर की पत्नी 27 साल बाद रिश्ता करना चाहती खत्म

उम्र के अंतर को लेकर भी बहस

उम्र को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। विजय का जन्म 22 जून 1974 को हुआ था, 2026 में उनकी उम्र 51 साल होगी। तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को हुआ, उनकी उम्र 43 साल है। इस हिसाब से दोनों के बीच करीब 9 साल का अंतर है।

PunjabKesari

पहले भी जुड़ चुका है नाम

विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर अफवाहें कोई नई नहीं हैं। दोनों पहली बार 2004 की सुपरहिट फिल्म Ghilli के दौरान चर्चा में आए थे। इसके बाद दोनों ने तिरुपाची, आथी और कुरुवी जैसी फिल्मों में साथ काम किया। लंबे गैप के बाद दोनों 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म Leo में फिर साथ नजर आए, जहां उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने एक बार फिर पसंद किया।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

अभी नहीं आया कोई बयान

फिलहाल, तलाक और कथित अफेयर से जुड़ी खबरों पर न तो विजय और न ही तृषा कृष्णन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में यह साफ कहना मुश्किल है कि ये खबरें सच्चाई हैं या सिर्फ सोशल मीडिया की अटकलें।
 

Related News