23 FEBMONDAY2026 9:28:18 PM
Nari

दिन में 8-10 Pain Killers खाकर शूटिंग करते थे Big G, बीमारी ऐसे कि बैठ-लेट नहीं सकते थे Amitabh

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 23 Feb, 2026 08:11 PM
दिन में 8-10 Pain Killers खाकर शूटिंग करते थे Big G, बीमारी ऐसे कि बैठ-लेट नहीं सकते थे Amitabh

नारी डेस्कः बॉलीवुड के शहंशाज अमिताभ बच्चन दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़ कर एक मूवी दी। उम्र का वो पड़ाव जिसमें लोग आराम करते हैं, अमिताभ उस उम्र में भी काम कर रहे हैं और बहुत एक्टिव हैं लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं बिग बी अपनी लाइफ में बहुत सी हैल्थ प्रॉब्लम का सामना कर चुके हैं। कुछ प्रॉब्लम्स तो ऐसी रही जिसमें वह बहुत मुश्किल से बचे थे।अमिताभ बच्चन का 75 प्रतिशत लिवर खराब है। वह 25 प्रतिशत लिवर के सहारे ही खुद को फिट रखे हुए हैं। दरअसल,  फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान बैंगलोर में वह एक भयकंर हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी पसलियों और पेट में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उनके कई ऑपरेशन किए गए थे। इसी हादसे के दौरान उनके शरीर में खून के जरिए ही  हेपेटाइटिस-बी का इंफेक्शन हो गया था, जिससे उनका लगभग 75% लिवर डेमेज हो गया था।
PunjabKesari

बता दें कि कुली फिल्म के एक एक्शन सीन के दौरान पुनीत इस्सर को अमिताभ पर नकली पंच मारना था, लेकिन अमिताभ ने छलांग का सही अंदाजा नहीं लगाया और एक मेज पर गिर पड़े। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोट लगी और डॉक्टरों को उनकी एमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी हालांकि उनकी जान बच गई, लेकिन सर्जरी के बाद एक अनजाना परिणाम सामने आया। उन्हें हेपेटाइटिस-बी का इंफेक्शन हो गया। 

एक पुराने कौन बनेगा करोड़पति एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि, “ साल 1982 में इस हादसे के दौरान मुझे बहुत अधिक खून की जरूरत पड़ी। लगभग 200 लोगों ने खून दिया और 60 बोतलें इस्तेमाल हुईं। उनमें से एक व्यक्ति में हेपेटाइटिस-बी वायरस था, जिसे उस समय पता नहीं चला। यह वायरस मेरे शरीर में चला गया। और एक ससामान्य जांच के दौरान पता चला कि मेरे लिवर का 75% हिस्सा खराब हो चुका है। अब मैं केवल 25% लिवर के साथ जीवित हूँ।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर समय पर बीमारी का पता नहीं चलता तो ये जानलेवा हो सकता है।

अपने जीवन के संघर्षों को बताते हुए बिग बी ने कहा, “2000 में मुझे टीबी (TB) का पता चला और एक साल तक, उन्हें कठिन उपचार से गुजरना पड़ा। यह टीबी उन्हें स्पाइन (spine) की थी। ना बैठा जा सकता था ना लेटा।  उस समय मैं कौन बनेगा करोड़पति शो की एंकरिंग कर रहा था और दिन में 8-10 पेनकिलर ही मेरे लिए जीवित रहने का तरीका थे।” उन्होंने यह भी कहा, “कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं चिकित्सा कारणों में योगदान क्यों देता हूँ। मेरी हैल्थ हिस्ट्री बहुत मुश्किलों भरी रही है है। मैंने TB से जुड़ी मदद इसलिए चुनी क्योंकि मैं TB का जीवित सर्वाइवर  (survivor) हूँ। जब मैं कहता हूं कि मैं TB Survivor हूं तो यह ऐसा लगता है जैसे मैंने कोई प्लेन क्रैश या नाव डूबने जैसी विपत्ति को भी पार किया हो।”

अमिताभ बच्चन को एक रेयर न्यूरोमस्कुलर बीमारी मायस्थेनिया ग्रेविस भी हुई, जिसमें मांसपेशियां बहुत कमजोर हो जाती हैं और चलने-बोलने में दिक्कत आती है। करियर में तो वह सुपरस्टार रहे ही हैं बल्कि रियल लाइफ में उनके हैल्थ सरवाइव की कहानी भी किसी साहस और धैर्य से कम नहीं रही। उन्होंने लोगों को प्रेरित किया कि अगर किसी को हैल्थ प्रॉब्लम है तो इसे  छुपाना नहीं चाहिए, बल्कि समय पर पहचान और इलाज करना जरूरी है।

Related News