27 FEBFRIDAY2026 1:33:55 PM
Nari

Rashmika-Vijay की शादी देख इमोशनल हुईं एक्ट्रेस, दिल छू लेने वाला पोस्ट Viral

  • Edited By Monika,
  • Updated: 27 Feb, 2026 11:38 AM
Rashmika-Vijay की शादी देख इमोशनल हुईं एक्ट्रेस, दिल छू लेने वाला पोस्ट Viral

नारी डेस्क : साउथ सिनेमा के चर्चित कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी इस खास मौके पर कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच ‘लोका: चैप्टर 1’ फेम एक्ट्रेस Kalyani Priyadarshan का इमोशनल पोस्ट खूब चर्चा में है, जिसमें उन्होंने रश्मिका और विजय की शादी को बेहद खूबसूरती से शब्दों में पिरोया है।

कल्याणी प्रियदर्शन हुईं इमोशनल

कल्याणी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका–विजय की वेडिंग फोटो शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, आज मैंने एक बेहद प्यारी लड़की को, बेहद खूबसूरत माहौल में, अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करते देखा। जैसे ही वो उसकी तरफ बढ़ी और वो पीठ फेरकर वहीं बैठा रहा, उसके हर कदम का भार महसूस किया जा सकता था।

PunjabKesari

‘लोका’ स्टार ने बयां की दिल की बात

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि रश्मिका की धीमी चाल, स्थिर सांसें और आंखों में उमड़ते आंसू सब कुछ बयां कर रहे थे। कल्याणी के मुताबिक, मेहनत, सम्मान और गहरी दोस्ती से बना ये प्यार देखना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कपल को टैग करते हुए लिखा, मेरी प्यारी रश्मिका और विजय को ढेर सारी बधाइयां। ईश्वर करे ये एक खूबसूरत शुरुआत हो। कल्याणी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को कपल के साथ उनकी गहरी दोस्ती भी खूब पसंद आ रही है।

PunjabKesari

शादी में शामिल हुए ये सितारे

रश्मिका और विजय की शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कई करीबी दोस्त और नामी चेहरे शामिल हुए। इस खास मौके पर Tharun Bhascker, Isha Rebba, Sandeep Reddy Vanga समेत कई सेलेब्स नजर आए। इसके अलावा दोनों की फैमिली और करीबी दोस्तों ने भी इस नए सफर के लिए कपल को आशीर्वाद दिया।

Related News